{"_id":"5f5faacb8ebc3efbb2651925","slug":"four-member-arrested-with-leader-who-robbed-on-highway-gang-sirsa-news-rtk5735747175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार गुर्गे काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार गुर्गे काबू
विज्ञापन
four member arrested with leader who robbed on highway gang
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना पुलिस ने हाईवे पर माचिस मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी संजय कुमार बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अजय उर्फ बच्ची, अजय, भोलू व गग्गू निवासियान गांव खैरेकां के रूप में हुई है। अजय उर्फ बच्ची गिरोह का सरगना है।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सदर थाना क्षेत्र के गांव खैरेकां स्थित फ्लाईओवर के पास हुई छीनाझपटी की वारदात को सुलझाने के लिए डीआईजी डॉ. अरुण सिंह के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में आपराधिक वारदात को कुबूल किया है। आरोपियों ने 11 सितंबर को डिंग मंडी निवासी विनोद से खैरेकां फ्लाई ओवर के पास 12 हजार की नगदी तथा एक मोबाइल फोन छीना था। इसके अलावा बीती 12 सितंबर को गांव लकड़ावाली निवासी आदराम से गांव खैरेकां क्षेत्र से मोबाइल फोन, 700 रुपये की नगदी व जरूरी कागजात छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों ने पूछताछ में एक साइकिल सवार व्यक्ति से 3 हजार रुपये मोबाइल छीनने की वारदात भी कुबूल की है।
वारदात को आंजाम देने के बाद गांव में जाकर छिप जाते थे
सदर थाना एसएचओ अमित बैनीवाल ने बताया कि आरोपी खैरेकां के पास शाम को राहगीर को रुकने का इशारा करते। राहगीर के रुकने के बाद बीड़ी पीने के लिए माचिस मांगते, जैसे ही वह अपनी जेब से राहगीर माचिस निकालता तो आरोपी उसके पास पैसों का अंदाजा लगाकर पीछे से रॉड से हमला कर देते। आरोपियों ने 11 व 12 सितंबर को दोनों वारदात को इसी प्रकार से अंजाम दिया। आरोपियों के गिरोह का सरगना अजय उर्फ बच्ची है जो एयरफोर्स स्टेशन के पास स्टील फैक्टरी में काम करता है और रात को वारदात को भी अंजाम देता था। अजय उर्फ बच्ची ही वारदात की साजिश रचता था। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की जाने वाली बाइक बच्ची से बरामद की है। वहीं दूसरा आरोपी भोलू अपने भाई के साथ दूध बेचने का काम करता था। लूट के बाद सभी पैसे बांट लेते थे, मोबाइल का कुछ दिन इस्तेमाल करते और फिर उसे बेच देते थे। चारों आरोपी अपने गांव खैरेकां के पास ही लूट की वारदात को अंजाम देते थे और गांव में जाकर छिप जाते थे।