{"_id":"64ccb048d3ca19422201ab76","slug":"four-farmers-climbed-on-water-tank-in-sirsa-for-about-50-hours-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: करीब 50 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े चार किसान, कहा- इस बार यहीं मनाएंगे आजादी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: करीब 50 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े चार किसान, कहा- इस बार यहीं मनाएंगे आजादी का जश्न
Fri, 04 Aug 2023 01:31 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा/सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:31 PM IST
सार
टंकी पर चढ़े किसान दिवान सहारण, नरेंद्र पाल, भरत सिंह व नरेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, वह टंकी पर ही चढ़े रहेंगे और स्वतंत्रता दिवस भी इसी टंकी पर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों के किसानों को फसल खराबे की करोड़ों रुपये का बीमा क्लेम अभी तक किसानों को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा के चोपटा के गांव नारायण खेड़ा में फसल बीमा को लेकर गांव के 110 फिट ऊंची पानी की टंकी पर किसान पिछले 50 घंटों से बैठे हैं। दो किसानों की तबीयत अभी भी खराब है। किसान सही ढंग से सो नहीं पा रहे हैं। प्रशासन की ओर से यहां पर एंबूलेंस व दमकल विभाग की गाड़ी तैनात कर दी गई है। वीरवार को किसानों को लेकर एसडीएम राजेंद्र सिंह भी पहुंचे और किसानों को टंकी से उतरने का आग्रह किया, लेकिन किसान नहीं माने।
विज्ञापन
किसानों के पक्ष में चोपटा में एकजुट होने लगे हैं अन्य संगठन व गांवों के किसान
शुक्रवार को टंकी पर चढ़े किसान दिवान सहारण, नरेंद्र पाल, भरत सिंह व नरेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, वह टंकी पर ही चढ़े रहेंगे और स्वतंत्रता दिवस भी इसी टंकी पर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों के किसानों को फसल खराबे की करोड़ों रुपये का बीमा क्लेम अभी तक किसानों को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
2022 का फसल बीमा क्लेम अभी तक रूका हुआ है और किसान बार-बार चक्कर काटकर मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनको समय पर बीमा क्लेम नहीं दिया गया तो आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा। किसानों के हकों के लिए वह किसी भी कुर्बानी को तैयार हैं।
विज्ञापन