{"_id":"58485c594f1c1be67244995e","slug":"four-commission-payments-by-check-of-80-thousand-40-thousand-for-back-created-videos-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती को चार चैक से 80 हजार पेमेंट की, वीडियो बनते ही 40 हजार वापस लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती को चार चैक से 80 हजार पेमेंट की, वीडियो बनते ही 40 हजार वापस लिए
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली (सिरसा)। बुधवार को पीएनबी का कर्मचारी अपने चहेते के चार चेक पास करते हुए धरा गया। लोगों ने बैंक कर्मचारी की हरकत की वीडियोग्राफी कर खूब हंगामा किया। अगर लोग ऐसा न करते तो बैंक कर्मचारी एक चेक से 20 हजार रुपये जारी कर देता।
बुधवार सुबह पीएनबी में लोगों की काफी लंबी कतार लगी हुई थी। लिमिट तय करते हुए बैंक संबंधित व्यक्ति के करंट एकाऊंट से 10 हजार रुपये का भुगतान कर रहा था। करीब 10.20 बजे एक आढ़ती बैंक के भीतर आया। बिना कतार में खड़े उसने डिलिंग हैंड को चार चेक दे दिए। प्रति चेक पर 20 हजार रुपये भरे हुए थे। अपने चहेते का कार्य करने के लिए कर्मचारी इतना मग्न हो गया कि उसे सामने लगी भीड़ दिखाई नहीं दी। भीड़ में शामिल एक युवक ने मोबाइल कैमरे से उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। अपने स्तर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसने पेमेंट के लिए चैक वापिस दे दिए। आढ़ती ने प्रति चेक बीस-बीस हजार रुपये ले लिए। ऐसा होते ही बैंक में हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बैंक ने आढ़ती से पैसे वापस लेकर उसे प्रति चैक 10 हजार रुपये दिए। शेष रकम संबंधित खातों में जमा करवा दी। कतार में खड़े गांव शेरगढ़ निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह कैश के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहा है। सुबह से कतार में खड़ा होने के बाद शाम को जब बारी आने का वक्त होता है, तो बैंक हाथ खड़े कर देता है। जबकि पिछले दरवाजे से बड़े आदमियों के चैक पकड़कर उन्हें प्रति चेक बीस-बीस हजार रुपये पेमेंट भी कर दी जाती है। उस समय पैसा कहां से आ जाता है? लोगों के अनुसार संबंधित व्यक्ति को कतार में खड़ा न होने पर बैंक ने पैसा दे दिया। जबकि सैकड़ों लोग कैश मिलने की प्रतीक्षा में खड़े थे। बैंक को संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
बॉक्स
मैं उस समय बैंक में नहीं था। लिमिट के अनुसार हम करंट एकाऊंट से दस हजार रुपये दे रहे थे। कर्मचारी ने गलती की है। मेरे संज्ञान में मामला आने के बाद मैंने उपरोक्त रकम से ज्यादा पैसे वापस लेकर संबंधित खातों में जमा कर दिए।
विज्ञापन
-शैलेंद्र शर्मा, मुख्य प्रबंधक
पीएनबी, डबवाली