{"_id":"601451e48ebc3e089b54e787","slug":"four-cbi-teams-raid-fci-and-hafed-warehouses-sirsa-news-rtk59300600","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई और हैफेड के गोदामों पर सीबीआई की चार टीमों के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई और हैफेड के गोदामों पर सीबीआई की चार टीमों के छापे
विज्ञापन
मंगाला स्थित गोदाम में अंदर जांच करते सीबीआई अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की चार टीमों ने वीरवार रात दस बजे और शुक्रवार सुबह जिले में एफसीआई और हैफेड के चार जगहों पर बने गोदामों पर छापे मारे। टीमों ने गेहूं और चावल के सैंपल लिए और गेहूं-चावल की गुणवत्ता व नमी जांची। साथ ही स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया। सीबीआई की इस कार्रवाई से एफसीआई व हैफेड के गोदामों में अफरातफरी मच गई। सीबीआई ने स्थानीय पुलिस को केवल गोदामों के रास्ते की जानकारी के लिए ही साथ लिया। सीबीआई अधिकारियों ने अपनी जांच के बारे में किसी से कोई जानकारी साझा नहीं की। कार्रवाई शुक्रवार रात तक जारी थी।
सीबीआई की चार टीमों ने वीरवार रात और शुक्रवार सुबह सिरसा में सीआरपीएफ की टीमों के साथ दबिश दी। टीम ने मंगाला में बने गोदामों पर छापा मारकर रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया। इस टीम में सीबीआई के 14 अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। टीम ने पहले दोपहर तक कार्रवाई की, लेकिन इसके बाद दोपहर बाद टीम दोबारा आई और रिकॉर्ड का मिलान किया। इस गोदाम में करीब 280 मीट्रिक टन गेहूं है। टीम ने गुणवत्ता जांची और रैंडम सैंपलिंग की। ये गोदाम करीब 33 एकड़ में हैं और सिरसा में एक बड़े राजनेता का है। वहीं सावंतखेड़ा में भी टीम ने एफसीआई के गोदामों पर छापा मारा और रिकॉर्ड तलब किया। इन गोदामों में करीब 180 एमटी गेहूं व चावल है।
50 एकड़ में बना है नीमला का गोदाम
ऐलनाबाद शुक्रवार को सुबह होते ही खंड के गांव नीमला में गेहू के भंडारण के लिए बने गोदामों पर टीमों ने कार्रवाई की। एफसीआई के गोदामों में सीबीआई की टीमों का काफिला पहुंचा। इस कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ भी तैनात की गई है। टीमों की तरफ से 2019-20 और 2020-21 के दौरान गेहूं-चावल की खरीद के सैंपल लिए जा रहे हैं। सीबीआई अधिकारियों ने गोदाम के अंदर आते ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं गोदाम के मैनेजर और सुपरवाइजर को भी मौके पर तलब कर लिया। इसके साथ ही टीम ने गोदामों में रखे गेहूं की जांच शुरू कर सैंपल लिए। ये गोदाम पंजाब के एक पूर्व मुख्यमंत्री का है।
विज्ञापन
पन्नीवाला मोटा मेें नौ गोदामों में है गेहूं का स्टॉक
सीबीआई की टीम सुबह करीब आठ बजे ओढां खंड के गांव पन्नीवाला मोटा के खेतों में बने एफसीआई के अधीनस्थ गोदामों में पहुंची। टीम के सदस्य दो गाड़ियों में थे और तीसरी गाड़ी में सीआरपीएफ के जवान थे। अधिकारियों की संख्या 12 थी। सूचना पाकर ओढां पुलिस भी सहयोग के लिए मौके पर पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक टीम यह जांचने में जुटी थी कि गोदामों में रिकॉर्ड के मुताबिक कितना स्टॉक है, गेहूं की कौन सी क्वालिटी है। टीम ने गेहूं के अलग-अलग सैंपल भी लिए। टीम इस जांच में जुटी है कि आखिर नौ गोदामों में कितना गेहूं है और रिकॉर्ड में कितना दर्ज है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई हैफेड के गोदामों में सुबह करीब आठ बजे पहुंची थी और देर शाम तक भी कार्रवाई चलती रही। बताया जा रहा है कि पन्नीवाला मोटा में हैफेड के 14 गोदाम हैं, जिनमें से नौ गोदामों में गेहूं का स्टॉक है। बताया जा रहा है कि सीबीआई द्वारा 2019-20 व 2020-21 के दौरान गेहूं व चावल की खरीद के सैंपल लिए जा रहे हैं।