फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Former Haryana Irrigation Minister Jagdish Nehra passed away

हरियाणा: पूर्व शिक्षा एवं सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा का निधन, दो दिन बाद थी घर में शादी

Wed, 18 Jan 2023 11:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 11:12 AM IST
सार

कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे  जगदीश नेहरा के बेटे सुरेंद्र नेहरा का निधन मई 2022 में हो गया था। जगदीश नेहरा कई दिन से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन
Former Haryana Irrigation Minister Jagdish Nehra passed away
पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पूर्व सिंचाई एवं शिक्षा मंत्री जगदीश नेहरा का निधन हो गया। वे कई दिन से बीमार चल रहे थे। दो दिन बाद 20 जनवरी को उनकी पोत्री की शादी थी। निधन की सूचना से शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे जगदीश नेहरा पूर्व में शिक्षा एवं सिंचाई मंत्री रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा हिंदी ग्रंथ अकादमी के भी चेयरमैन रहे। बता दें कि जगदीश नेहरा 1973 से लेकर 1977 तक सिरसा में जिला युथ कांग्रेस के महासचिव भी रहे। उन्होंने 1977 में चौधरी देवीलाल के पुत्र प्रताप चौटाला के सामने चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन


1977 से 1982 तक वे सिरसा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 1982 से 1987 तक तक शिक्षा मंत्री रहे। जगदीश नेहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के सामने भी चुनाव लड़ा था और रणजीत सिंह के खिलाफ भी। 14 जुलाई 2014 को जगदीश नेहरा ने भाजपा भी ज्वाइन की थी, लेकिन 11 अक्तूबर 2021 को कांग्रेस में वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed