फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Former chairman and wife of municipality died in accident, daughter injured

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व पत्नी की हादसे में मौत, बेटी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Former chairman and wife of municipality died in accident, daughter injured
ओढां (सिरसा)। कालांवाली नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी तरसेम बंसल व उनकी पत्नी की पंजाब क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों लोग बुधवार को पंजाब से कालांवाली लौट रहे थे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व अध्यक्ष तरसेम बंसल (स्टार) के भतीजे की शादी का कार्यक्रम था। इसी सिलसिले में खरीदारी के लिए तरसेम बंसल अपने परिवार के साथ बठिंडा गए हुए थे। बताया जा रहा है कि तरसेम अपने साथ अन्य कार में चालक मलकीत सिंह को भी साथ लेकर गए थे। तरसेम को बठिंडा में गाड़ी का कुछ काम करवाना था। इसके चलते उसने मलकीत व अपने बेटे को बठिंडा छोड़ दिया, जबकि स्वयं अपनी पत्नी व बेटी के साथ मलकीत की गाड़ी में सवार होकर वापस कालांवाली के लिए आ रहे थे। रास्ते में गांव जीवन सिंह वाला के निकट उनकी कार सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में तरसेम की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। सूचना के बाद तलवंडी साबो थाने की पुलिस व कालांवाली से उनके परिजन मौके पर पहुंचे। तलवंडी साबो थाना के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना की वजह क्या रही इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed