फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   For the first time, Dera chief will be on furlough for 21 days in Sirsa, strict police vigil at every gate

Sirsa News: पहली बार फरलो पर 21 दिन सिरसा रहेगा डेरा मुखी, हर गेट पर पुलिस का सख्त पहरा

Wed, 09 Apr 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 09 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
For the first time, Dera chief will be on furlough for 21 days in Sirsa, strict police vigil at every gate
डेरा सच्चा सौदा के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी।
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पहली बार फरलो पर 21 दिन सिरसा डेरे में रहेगा। इसके लिए डेरा मुख्यालय के सभी गेटों पर पुलिस फोर्स तैनात है। बिना अनुमति के किसी को भी डेरे के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। डेरे में प्रवेश करने के लिए 10 गेट हैं। इन गेटों में तैनात सेवादार व पुलिस कर्मचारी किसी को वीडियोग्राफी या फोटो तक नहीं लेने दे रहे हैं। प्रत्येक गेट पर महिला पुलिसकर्मी सहित 10 से 15 जवान तैनात किए गए हैं। डेरे के मुख्य प्रवेश द्वार पर काफी पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन


पिछली बार डेरा प्रमुख को 28 फरवरी को 30 दिन की फरलो मिली थी, तब उन्होंने 10 दिन सिरसा में और शेष दिन उत्तर प्रदेश के बरनावा में बिताए थे। उस दौरान भी सिरसा में बड़ी संख्या में अनुयायी जुटे थे। इस बार स्थापना दिवस के मौके पर सिरसा में करीब 50 हजार से अधिक अनुयायियों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। अगर अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंचे, तो पुलिस के लिए भीड़ नियंत्रण करना बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
विज्ञापन



10 नंबर गेट से गुफा में जाता है डेरा प्रमुख
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने तेरावास भवन (गुफा) में डेरे के 10 नंबर गेट से जाता है। वैसे तेरावास भवन में जाने के कई रास्ते हैं लेकिन मुख्य रास्ता गेट नंबर 10 से होकर जाता है। यहां पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस गेट से किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेरा मुख्यालय जाने वाले रास्तों पर लगाए 12 नाके

सिरसा से डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय तक जाने वाले सभी रास्तों पर भी पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। सिरसा से शाह सतनाम चौक से डेरा मुख्यालय तक 12 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस के अलावा डेरा सच्चा सौदा के सेवादार भी तैनात हैं। सेवादारों की तैनाती इसलिए की गई है ताकि वे डेरा श्रद्धालुओं को रास्ते में ही रोक सके। डेरा प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं को अपने घरों में रहने की अपील की गई है। पुलिस कर्मचारी नाकों पर वाहनों की जांच कर रहे हैं।


अगस्त 2017 को सीबीआई कोर्ट ने सुनाई थी 20 साल की कैद
बता दें कि 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल की कैद हुई थी। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्तूबर 2021 में सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट इस मामले में डेरा प्रमुख को बरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed