फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   For the festive season, traffic police has ordered 50 new barricades, one way will be six main markets

त्योहारी सीजन, व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस ने मंगवाए 50 नए बैरिकेड, वन वे होंगे छह मुख्य बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
For the festive season, traffic police has ordered 50 new barricades, one way will be six main markets
यातायात थाना में पहुंची नए बैरिकेड - फोटो : Sirsa
सिरसा। त्योहारी सीजन के चलते अब बाजार में भीड़ बढ़ना शुरू हो चुकी है। जिसके कारण बाजार में जाम की स्थिति भी बन रही है। बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने पहले से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने 50 नए बैरिकेड मंगवाए है। जबकि दीवाली से पहले ही शहर के छह मुख्य बाजारों को वन वे किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के रोड़ी बाजार, मोहता मार्केट, फैशन कैंप वाली गली, मीना बाजार में केवल दोपहिया वाहनों की ही एंट्री रहेगी। इसके अलावा डाकघर से सुभाष चौक तक वाहनों की एंट्री होगी जबकि सुभाष चौक से जगदेव सिंह चौक और नोहरिया बाजार की तरफ ही वाहन जा सकेंगे। वहीं घंटाघर चौक से लेकर परशुराम चौक तक भी बाजार को वन वे किया जाएगा। जिसमें वाहनों की निकासी हो सकेगी। परशुराम चौक से शहीद भगत सिंह चौक की तरफ की एंट्री का रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा। ऐसे में अगर वाहनों की भीड़ अधिक बढ़ती है तो गीता भवन वाली गली और एलआईसी भवन वाले रोड को भी वन वे किया जाएगा। ताकि बाजार में जाम की स्थिति न बन सके। वहीं यातायात पुलिस ने 50 होमगार्डों की भी मांग की गई है। जिनकी शहर के अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन

पार्किंग के लिए अभी नहीं बने स्थाई प्वाइंट, अस्थायी प्वाइंटों पर ही खड़े करने होंगे वाहन
शहर में अभी पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थायी प्वाइंट नहीं बन पाए है। जिसके चलते वाहन चालकों को शहर के पुराने अस्थायी प्वाइंटों पर ही वाहनों को खड़ा करना होगा। पुलिस की ओर से रोड़ी बाजार में स्थित ट्रेड टावर मार्केट, नोहरिया बाजार स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सदर बाजार स्थित डाकघर के साथ बनी खाली जगह पर वाहनों को खड़ा कर सकते हैं। रोड़ी बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की ओर से अभी से ही बैरिकेड लगाने की शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाजार में बढ़ाई गश्त
बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने बाजारों में भी गश्त बढ़ाई गई है। रेहड़ी संचालकों को बाजार में रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं है, लेकिन इसके बाद भी रेहड़ी चालक गलियों से होते हुए मुख्य बाजार में सामान से भरी हुई रेहड़ी लेकर पहुंच रहे है। जिसके कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में यातायात पुलिस की ओर से गश्त भी बढ़ाई गई है और रेहड़ी चालकों को प्वाइंटों से खदेड़ा जा रहा है।
बाजार में अभी से ही बन रही है जाम की स्थिति
त्योहारी सीजन के चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या भी पहले के मुकाबले अधिक बढ़ना शुरू हो चुकी है। कई दुकानदारों की ओर से दुकान के बाहर सामान रखने और दोपहर के समय सामान मंगवाए जाने के कारण बाजार में जाम लग रहा है। मामले को लेकर यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने दुकानदारों के साथ बैठक कर सुबह 10 बजे से पहले और शाम सात बजे के बाद दुकानों में सामान डालने के निर्देश दिए है। ताकि चार पहिया वाहन चालकों के कारण जाम की स्थिति न बन सके।

त्योहारी सीजन को देखते हुए 50 नए बैरिकेड मंगवाए थे जोकि थाने में पहुंच चुके है। दीवाली से पहले ही बाजार को वन वे कर दिया जाएगा। इसके लिए 50 होमगार्ड जवानों की मांग की गई है। होमगार्डों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा। ताकि आवाजाही सामान्य रहे।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।

मोहंता मार्केट में सामान उतारने के लिए खड़ी गाड़ी और बनी जाम की स्थिति

मोहंता मार्केट में सामान उतारने के लिए खड़ी गाड़ी और बनी जाम की स्थिति- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed