फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Food festival will be celebrated on August 18 and 19 at 562 ration depots in the district

जिले के 562 राशन डिपो पर 18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा अन्न उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Food festival will be celebrated on August 18 and 19 at 562 ration depots in the district
सिरसा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 18 व 19 अगस्त को 562 राशन डिपो पर अन्न उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के साथ लाभार्थियों को 2 लाख 80 हजार राशन सामग्री थैलों का वितरण किया जाएगा यह जानकारी उपायुक्त अनीश यादव ने बुधवार को अन्न उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित वीडियो कांन्फ्रेंस में दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस से अन्न उत्सव तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम राज्य शासन का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। जिसके अंतर्गत 18 व 19 अगस्त को सभी डिपो पर अन्न उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि अन्न उत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो। सभी डिपो पर उत्सव कार्यक्रम में किसी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी या प्रबुद्ध व्यक्ति को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी डिपो पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। वीडियो कांफ्रेंस रूम में उपायुक्त अनीश यादव, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सैनी व जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्तरा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed