फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Follow all traffic rules during fog at all costs: SP

धुंध के दौरान यातायात के सभी नियमों का हर हाल में करें पालन : एसपी

Fri, 03 Jan 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Follow all traffic rules during fog at all costs: SP
सिरसा। डबवाली यातायात पुलिस लगातार आमजन को यातायात नियमों बारे जागरूक कर रही है। पुलिस धुंध के मौसम में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम किया है। एसपी ने कहा कि धुंध व कोहरे के दौरान यातायात के सभी नियमों का हर हाल में पालन करें।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि लायंस क्लब के सहयोग से 450 वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। क्लब के सहयोग से अब तक करीब एक हजार वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए जा चुके हैं। इस मौके पर यातायात प्रभारी ने आम जनता व वाहन चालकों को संदेश देते हुए कहा कि तेज रफ्तार में गति सीमा को न तोड़े। प्रेशर हॉर्न न बजाएं। धुंध में लो-बीम पर गाड़ी चलाएं। अपनी स्पीड को कम रखें। रोड के बीच में अपने वाहन को कभी ना रोके। वाहन को मोड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें। यातायात जो आप देख न सके उसकी आवाज को सुनने का प्रयास करें। तेज आवाज में गाड़ी के अंदर संगीत न बजाएं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं। सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन

पार्किंग में गाड़ी खड़ी करते समय हैंड ब्रेक का प्रयोग करें। नशा कर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। वाहन चलाते समय अगर नींद आए तो वाहन न चलाएं तथा पुलिस का सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा चालकों से अपील की कि अपने वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed