फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fog remained throughout the day amid cold wave

Sirsa News: शीतलहर के बीच दिनभर रही धुंध

Wed, 17 Jan 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 17 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fog remained throughout the day amid cold wave
सिरसा। जिले में पिछले तीन दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा है। बुधवार को भी ठंड का कहर रहा। दिनभर धुंध रही। इसने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। दोपहिया वाहन सड़कों पर कम ही नजर आए। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम दिखाई दी। सुबह और शाम के समय पार्क भी सूने पड़े नजर आए। ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ठंड के कारण शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 21 जनवरी तक शहर में शीतलहर चलने के आसार हैं। इस कारण अगले चार दिन तक अधिक ठंड रहेगी।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में हुई 2 डिग्री की बढ़ोतरी
बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में सामान्य रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल सेवा इस प्रकार रही प्रभावित

1. फाजिल्का-रेवाड़ी - सुबह 9:50 बजे पहुंचती है। यह सोमवार को 10:30 बजे पहुंची।

2. गोरखधाम एक्सप्रेस - सुबह 10:40 बजे पहुंचती है जो कि रात 3:34 बजे यहां पहुंची।
3. रेवाडी बठिंडा - दोपहर 2:25 बजे पहुंचती है। यह शाम 3:40 बजे पहुंची।

4. किसान एक्सप्रेस - 7:30 बजे सिरसा पहुंचती है। रात को 7:30 बजे पहुंची।
इस प्रकार रहा पिछले एक सप्ताह में तापमान
तारीख, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
- 11 जनवरी, 14, 6
- 12 जनवरी, 15, 6
- 13 जनवरी, 16, 5
- 14 जनवरी, 14, 6
- 15 जनवरी, 17, 6
- 16 जनवरी, 13, 4.8
- 17 जनवरी, 11, 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed