फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fog, Fog in Sirsa, train late, Sirsa

छाई रही घनी धुंध, ठिठुरन जारी

Wed, 28 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 28 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fog, Fog in Sirsa, train late, Sirsa
धुंध - फोटो : bureau

सुबह-सवेरे मंगलवार को घनी धुंध से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। लगातार चौथे दिन धुंध के कारण ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे जीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम के जानकारों के अनुसार अब पारा और नीचे जाने की संभावना है। कामकाजी लोगों को सुबह-सवेरे धुंध और कड़ाके की ठंड में ही घरों से निकलना पड़ा।

विज्ञापन


धुंध के कारण सुबह रवाना होने वाली बसें और ट्रेनें अपने गंतव्य स्थानों पर देरी से पहुंची। धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। साढे़ 10 बजे तक धुंध छाई रही। अब धुंध और ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है, जबकि किसान इस धुंध को लेकर खुश दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि धुंध और ठंड फसलों के लिए रामबाण है।
विज्ञापन


कड़के की ठंड लावारिस पशुओं के लिए आफत बनने लगी है। मध्य रात्रि के बाद चलने वाली बसें और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से गंतव्य स्थानों तक पहुंची। किसान, हरियाणा, बठिंड-रेवाड़ी सहित कई ट्रेनें भी लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामकाजी लोगों को घनी धुंध में ही घरों से निकलना पड़ रहा है तो बुजुर्ग लोग दोपहर तक रजाई में ही दुबके रहते हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


इस प्रकार का मौसम फसलों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। रोडवेज विभाग ने चालकों को सावधानी बरसने के निर्देश दिए हैं। बसों के आगे फॉग लाइट लगाई गई हैं, ताकि धुंध में हादसों की संभावना कम हो सके। इसी प्रकार यातायात पुलिस भी एक्सीडेंट प्रोन एरिया में मोर्चा संभाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed