फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fluctuations in temperature, possibility of rain on 25th and 26th

Sirsa News: तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव, 25 व 26 को बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Fluctuations in temperature, possibility of rain on 25th and 26th
सिरसा। जिले में पिछलों हुई बारिश के बाद तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वीरवार को जिले के अधिकतम तापमान में जहां दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की वेबसाइट आईएमडी के अनुसार 24 फरवरी तक बादल छाने और 25 व 26 फरवरी को बारिश हाेने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं और सरसों की फसल पकाव की ओर है। ऐसे में यह मौसम फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से भी फसलों को फायदा हुआ है। अब तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन का तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह व शाम को ठंड हो रही है। ऐसे में इसका स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने इस संबंध में लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed