फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Flood control center established and helpline numbers issued

Sirsa News: बाढ़ नियंत्रण केंद्र स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर किए जारी

Tue, 16 Jul 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Flood control center established and helpline numbers issued
लघु सचिवालय में अ​धिकारियों के साथ बैठक​ करते उपायुक्त आरके सिंह। स्रोत : सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी पूरी तरह से सतर्क रहें। सिंचाई विभाग के अधिकारी घग्गर नदी में जलस्तर पर लगातार निगरानी रखें तथा अपनी मशीनरी को दुरुस्त रखें। सिरसा जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण केंद्र स्थापित किया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 01666-248882 जारी किया गया है।

उपायुक्त ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कर्मचारियों की घग्गर तटबंधों पर ड्यूटी लगाएं। इसके अलावा ग्रामीणों से भी तालमेल बनाए रखें। गत वर्ष आई आपदा के दौरान ग्रामीणों को विशेष सहयोग रहा था। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण केंद्र में 24 घंटे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। यदि कहीं से भी शिकायत आती है, तो उसे नोट करें और संबंधित उच्च अधिकारी को अवगत करवाएं ताकि समस्या से समय रहते निपटा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में जल्द से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था हो, इसके लिए सभी उपकरण को दुरुस्त रखा जाए। सिविल सर्जन बाढ़ की स्थिति में होने वालीं बीमारियों के अनुसार अपनी दवाइयां व अन्य इंतजाम पुख्ता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने बाढ़ व अन्य स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सभी कंट्रोल रूम में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं तथा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। आपदा की स्थिति में नागरिक इन नंबरों पर संपर्क करके जानकारी दे सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



फोटोयुक्त मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण जारी
उपायुक्त ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी है। जिलेभर में बीएलओ 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाता सूची की त्रुटि ठीक कर रहे हैं। इस दौरान वे मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन, मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूचियों से हटाने, मतदाता सूची में मतदाता की साफ फोटो अपडेट करने का काम करेंगे। आमजन इस कार्य में अपना सहयोग अवश्य दें ताकि यह कार्य सही ढंग से सम्पन्न करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed