फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Flaws found in Badagudha CHC, MLA said - will complain to Health Minister

Sirsa News: बडागुढ़ा सीएचसी में मिलीं खामियां, विधायक बोले- स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in Badagudha CHC, MLA said - will complain to Health Minister
सीएचसी में चिकित्सकों से बात करते विधायक शीशपाल केहरवाला। संवाद - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा (सिरसा)। कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने गांव बडागुढ़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर हकीकत जानी। विधायक ने कहा कि अस्पताल में मिली खामियों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

बड़ागुढ़ा की ग्राम पंचायत व युवा क्लब ने सीएचसी में चिकित्सकों के समय पर अस्पताल में नहीं आने व मरीजों का इलाज करने के बजाय ज्यादातर मामलों में रेफर करने की शिकायत कुछ दिनों पूर्व खुले दरबार में उपायुक्त से की गई थी। गांव सहारनी निवासी दिव्यांग कशमीर सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सीएचसी के बार-बार चक्कर काटने को विवश हैं। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

हाजिरी रजिस्टर में लगाई सीएल लीव, रिकॉर्ड कहीं नहीं
सीएचसी में चिकित्सक और कर्मचारी अपनी मनमर्जी से ड्यूटी पर आते हैं। अस्पताल के कर्मचारी सतवीर सिंह के बारे में विधायक ने पूछा तो चिकित्सकों ने कहा कि वह छुट्टी पर है। विधायक ने बायोमीट्रिक हाजिरी के बारे में पूछा तो उन्हें हाजिरी रजिस्टर दिखाया गया। सतवीर सिंह की हाजिरी रजिस्टर में सीएल लगी हुई देखी, तो विधायक ने उनसे अर्जी मांगी। इसके बाद चिकित्सकों ने कहा कि सीएल लीव की अर्जी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होती है। विधायक ने डिटेल मांगी तो पता चला कि पिछले तीन दिन से पोर्टल ही बंद है। विधायक ने एसएमओ की उपस्थिति में एक महिला चिकित्सक से जवाब मांगा तो उन्होंने वहां पर मौजूद अन्य लोगों को ऑफिस से बाहर जाने के लिए कह दिया। चिकित्सक के इस व्यवहार को लेकर विधायक ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी बडागुढ़ा में चिकित्सकों द्वारा अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर न होने व मरीजों की सुनवाई न करने की शिकायतें काफी समय से मिल रही थी। इसको लेकर निरीक्षण किया गया। सीएचसी में काफी अनियमितताएं सामने आई है। इस विषय में स्वास्थ्य मंत्री व सीएमओ को शिकायत करेंगे।
शीशपाल केहरवाला, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed