{"_id":"590b46857ff7ef2fc1a66acb48d1b2a7","slug":"flag-march-in-badagudha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागुढ़ा खंड में पुलिस का फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ागुढ़ा खंड में पुलिस का फ्लैग मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस जनवरी को होने जा रहे पंचायती चुनावों को लेकर बड़ागुढ़ा खंड में जिला पुलिस की ओर से पुलिस कप्तान सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार संवेदनशील व अंतिसंवेदनशील सहित अनेक गांवों में डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीश काजला के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।
बड़ागुढ़ा और रोड़ी थाना क्षेत्र के इन गांवों में निकाले गए फ्लैग मार्च में बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार व रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संता सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च में भाग लिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे डीएसपी जगदीश काजला ने इस दौरान अनेक गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर उनसे आह्वान किया कि वे निर्भीक होकर मतदान करें।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पंचायती चुनावों के दौरान उन्हें शरारती व असमाजिक तत्वों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना मिले, तो पुलिस को तुरंत सूचित करें, ताकि ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाए। डीएसपी काजला ने अपने संबोधन में कहा कि गैर कानूनी धंधा करने वालों तथा मतदान के दौरान मतदाता को किसी भी प्रकार का लोभ या लालच देने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को विश्वास दिलाया कि वे निर्भीक होकर मतदान करेंगे और पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे।