फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five out of 123 patients found dengue victims, city council will start fogging in the city

123 में से पांच मरीज मिले डेंगू पीड़ित, नगर परिषद शहर में शुरू करवाएगी फॉगिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five out of 123 patients found dengue victims, city council will start fogging in the city
डबवाली में फोगिंग करते कर्मचारी - फोटो : Sirsa
सिरसा। बरसाती सीजन के बाद मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। जिले में अब तक सीजन के दौरान डेंगू के पांच केस मिल चुके हैं। केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा है और मरीज मिलने वाले एरिया में 10 टीमों को भेजकर सर्वे शुरू करवाया है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नगर परिषद को पत्र लिखकर शहर में फॉगिंग अभियान शुरू करने की गुजारिश की है। नगर परिषद ने खराब पड़ी फॉगिंग मशीन को अब ठीक करवा लिया है और जल्द ही फॉगिंग शुरू करवाने की तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह के दौरान अब तक चार डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस सीजन में 123 लोगों के सैंपल लिए गए है जिनमें से पांच मरीज डेंगू संक्रमित मिले हैं। बढ़ते डेंगू के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में फॉगिंग करवाने के लिए नगर परिषद को पत्र भी लिखा है। जबकि डबवाली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे कर लोगों के सैंपल भी लिए है। बरसाती सीजन के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव होने से मच्छर भी पनपना शुरू हो चुके हैं। जिसके कारण जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्र लिखने के बाद नगर परिषद भी फॉगिंग की खराब पड़ी मशीन को ठीक करवा लिया है। जिसके बाद बुधवार से शहर में फॉगिंग करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। ऐसे में मच्छरों से भी कुछ हद तक लोगों को राहत मिलेगी। डबवाली क्षेत्र में एक सप्ताह में चार डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के एमपीएचडब्ल्यू और आशा वर्करों ने मिलकर डबवाली में सर्वे किया है। सर्वे के दौरान बुखार से ग्रस्त लोगों के सैंपल, घर के आसपास पानी एकत्र न होने देने, कूलर, टंकियों और छत पर पड़े खाली बर्तनों व अन्य सामान में पानी एकत्र न होने देने के लिए जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन

रानियां में मिला डेंगू का नया मरीज
रानियां में भी मंगलवार को नया डेंगू का मरीज पाया गया है। जिसका इलाज करवाया जा रहा है। बीमार होने के बाद रानियां के 24 वर्षीय रवि के ब्लड सैंपल लिए गए है थे जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। विभाग की ओर से परिजनों और आसपास के लोगों के सैंपल लिए गए है और फॉगिंग करवाई गई है। ताकि अन्य लोग भी डेंगू की चपेट में न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद आज से शुरू करवाएगा फॉगिंग प्रक्रिया शुरू
नगर परिषद की बड़ी फॉगिंग मशीन के खराब होने के कारण अधिकारियों की ओर से मशीन को दिल्ली में ठीक करवाने के लिए भेजा गया था। जिसके बाद मशीन सोमवार को नगर परिषद में पहुंची है। नगर परिषद की ओर से बुधवार को वार्ड अनुसार फॉगिंग करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग भी उन्हीं क्षेत्रों में फॉगिंग की जाती है जिन क्षेत्रों में मलेरिया और डेंगू के मरीज पाए जाते है।

शहर में फॉगिंग करवाने के लिए नगर परिषद को पत्र लिखा है। रानियां में डेंगू का नया मरीज पाया गया है। जिले में इस सीजन में अब तक पांच मरीज डेंगू के मिल चुके है। डबवाली में चार मरीज मिलने के बाद सर्वे किया गया है।
-डॉ. हरसिमरण सिंह, वीबीडी, नोडल अधिकारी सिरसा

मच्छरों को खत्म करने के लिए फोगिंग करते नगर परिषद कर्मी

मच्छरों को खत्म करने के लिए फोगिंग करते नगर परिषद कर्मी - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed