{"_id":"5fb56ba78ebc3e9bc61cc4aa","slug":"five-corona-infected-died-for-the-first-time-in-the-district-sirsa-news-rtk58294986","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहली बार पांच कोरोना संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहली बार पांच कोरोना संक्रमितों की मौत
विज्ञापन
कोरोना को लेकर लापरवाही अब भारी पड़ सकती है। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमितों की मौत के आंकड़े का रिकॉर्ड भी टूट गया। बुधवार को कोरोना संक्रमण से 32 साल की निजी स्कूल की शिक्षिका समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक साथ पांच मरीजों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है। अहम बात यह है कि अब होम आइसोलेट मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।
गढ़ी मोहल्ला निवासी शिक्षिका भी होम आइसोलेट थी। मंगलवार को ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे पहले से सांस की बीमारी भी बताई गई है। दस दिनों से शिक्षिका स्कूल नहीं गई थी। निमोनिया होने से हालत बिगड़ गई। वहीं, रतिया निवासी 82 वर्षीय वृद्धा की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वृद्धा हिसार के निजी अस्पताल में आठ नवंबर को संक्रमित मिली थी, फिर उसे फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। टोहाना निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग की अग्रोहा मेडिकल में मौत हुई है। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 15 नवंबर को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया था। फतेहाबाद के अनाजमंडी निवासी 71 वर्षीय महिला की मौत हुई है। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर महिला का मोहाली में उपचार चल रहा था। इसके अलावा दोपहर बाद टोहाना के हिम्मतपुरा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।
अब तक 85 कोरोना संक्रमितों की हो चुकी मौत
जिले में अब तक 85 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। नवंबर माह में 18 दिनों में 26 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 59 नए केस आए हैं। 38 ठीक भी हुए हैं। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 3874 हो गया है। फिलहाल 477 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
जानिए क्या है जिले में कोरोना की स्थिति :
क्षेत्र कुल केस ठीक हुए मौत
फतेहाबाद 1123 943 27
टोहाना 742 500 15
रतिया शहरी 426 382 7
रतिया ग्रामीण 332 296 17
भूना 360 296 3
बड़ोपल 114 83 1
भूना 391 356 6
जाखल 383 358 9
जिले में कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत हुई है। सैंपलिंग में तेजी लाई जा रही है। स्कूल और कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया गया है। शेड्यूल बनाया जा रहा है और उसके मुताबिक सैंपल लिए जाएंगे।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी