फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five copycats caught during examination in CDLU

Sirsa News: सीडीएलयू में परीक्षा के दौरान पांच नकलची पकड़े

Fri, 03 May 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Five copycats caught during examination in CDLU
परीक्षा देते विद्यार्थी।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। सिरसा और फतेहाबाद के 40 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं चल रही है। वीरवार को सीडीएलयू की इन वार्षिक परीक्षाओं में उड़नदस्ते ने पांच नकलचियों को नकल करते हुए पकड़ा। जिसकी टीम ने यूएमसी (अनुचित साधन के मामले) बनाई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की फ्लाइंग टीम ने वीरवार को राजकीय कॉलेज के दो विद्यार्थियों और यूनिवर्सिटी टीचिंग विभाग में तीन विद्यार्थियों की यूएमसी बनाई है। बता दें कि विश्वविद्यालय की फ्लाइंग टीम परीक्षाओं को लेकर बेहद गंभीर है। पूर्व में हुई परीक्षाओं में भी बड़े स्तर पर यूएमसी बनाई गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि विवि के छात्र नकल करने के लिए विभिन्न प्रकार के तरीके अपनाते हैं। विद्यार्थी सूट या कमीज पर लिखकर लाना, जीरोक्स बनाकर लाना, ब्लूटूथ आदि का प्रयोग नकल करने के लिए करते हैं। वीरवार को हुई परीक्षाओं में शौचालयों में पर्चियों पड़ी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन विषयों की है परीक्षाएं
कंप्यूटर नेटवर्क, ई कॉर्म्स, सॉलिड स्टेट फिजिक्स, माइक्रो इकॉनोमिक्स, भारतीय साहित्य, भारतीय संविधान, दर्शनम, मीडिया लॉ एंड सिद्धांत, बिजनेस सिद्धांत आदि की परीक्षाएं हैं।


विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के लिए विशेष फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है। वीरवार को टीमों ने कार्रवाई करते हुए पांच यूएमसी बनाई हैं।

-शैलेंद्र हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed