फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Five arrested along with 255 bottles of illicit liquor and 200 liters of liquor

Sirsa News: 255 बोतल अवैध शराब व 200 लीटर लाहन सहित पांच काबू

Mon, 13 Nov 2023 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Nov 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Five arrested along with 255 bottles of illicit liquor and 200 liters of liquor
सिरसा।
विज्ञापन

यमुना नगर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सिरसा पुलिस ने दिवाली के दिन अवैध शराब को लेकर युद्ध स्तर पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेशों पर एसपी विक्रांत भूषण के नेतृत्व में जिला पुलिस ने अवैध खुर्दों और अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सर्च अभियान के दौरान 255 बोतल अवैध शराब और 200 लीटर लाहन पुलिस ने पकड़ा। वहीं अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इस पूरे अभियान के लिए दस टीमों को विशेष रूप से गठन किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जिलावासियों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब का भंडारण करता है या बेचने का कार्य करता है। तो इसकी तुरंत सूचना डायल 112 या अपने संबंधित थाने और चौकी में दे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन


यहां चलाया सर्च अभियान
1 - ऐलनाबाद
ऐलनाबाद थाना पुलिस ने बोलेरो गाड़ी सवार संदीप कुमार पुत्र बहादुर सिंह निवासी रामपुरा तलवाड़ा झील हनुमानगढ़ राजस्थान व केवल पुत्र इंद्राज निवासी माधोसिंघाना जिला सिरसा के कब्जे से 19 पेटी (228 बोतल) अवैध शराब के साथ काबू किया। वहीं गांव अमृतसर खुर्द क्षेत्र में ढाणी राय सिखों वाली में सुरेंद्र उर्फ छिंदा पुत्र महंगा सिंह के कब्जे से 200 लीटर लाहन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 - सिरसा

सदर थाना सिरसा पुलिस ने गांव फरमाई कला क्षेत्र से एक ढाणी से 12 बोतल नाजायज शराब के साथ गांव फरमाई कला ढाणी राय सिखों के संता सिंह पुत्र जगतार सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की टीम ने डिंग थाना क्षेत्र में गांव कोटली निवासी कुंदन सिंह पुत्र दीवान सिंह 15 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed