{"_id":"62701960b1e790779b2e9c14","slug":"first-videography-of-goods-kept-outside-the-shop-postal-challans-will-be-sent-to-15-shopkeepers-sirsa-news-hsr6306134105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दुकान के बाहर रखे सामान की वीडियोग्राफी की, 15 दुकानदारों को भेजे जाएंगे पोस्टल चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दुकान के बाहर रखे सामान की वीडियोग्राफी की, 15 दुकानदारों को भेजे जाएंगे पोस्टल चालान
विज्ञापन
सिरसा दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाकर ले जाते हुए नप कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के मुख्य बाजारों में दुुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद ने सोमवार को अभियान शुरू कर दिया। नगर परिषद कर्मचारियों ने सामान को जब्त करने के साथ साथ वीडियोग्राफी भी की है। जिसके बाद बुधवार को 15 दुकानदारों को पोस्टल चालान भेजे जाएंगे। हालांकि एक दुकानदार का मौके पर ही एक हजार रुपये का चालान कर दिया गया।
सोमवार को दोपहर के समय नगर परिषद की टीम ने सरकूलर रोड से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखे पोस्टर, फर्नीचर, मेज व अन्य सामान को जब्त करना शुरू कर दिया। वहीं टीम शहर के जगदेव चौक से शिव चौक और इसके बाद मुख्य बाजारों में पहुंची। टीम ने दोपहर के समय करीब दो घंटे शहर के रोड़ी बाजार, मोहंता मार्केट, सदर बाजार, फैशन कैंप वाली गली, हिसारिया बाजार सहित अन्य स्थानों पर सामान को जब्त कर लिया। वहीं टीम ने इन बाजारों की वीडियोग्राफी भी करवाई। जिसके बाद उक्त दुकानदारों को पोस्टल चालान भेजे जाएंगे। वहीं टीम के पहुंचते ही दुकानदारों ने सामान भी अंदर करना शुरू कर दिया।
15 दुकानदारों को भेजे जाएंगे पोस्टल चालान
नगर परिषद की ओर अभियान चलाकर सामान जब्त करने के साथ ही अब उनके चालान काटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टीम ने 15 दुकानदारों के चालान भेजने का निर्णय लिया है। जिसका जुर्माना एक हजार रुपये दुकानदारों को अदा करना होगा। ऐसे में अगर कोई दुकानदार चालान नहीं भरता तो उसे खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने कर्मचारियों के साथ बहस भी की। जिसके बाद अन्य दुकानदारों ने बीच में आकर मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। करीब 15 दुकानदारों को पोस्टल चालान भेजा जाएगा। जिस भी दुकानदार की ओर से अतिक्रमण किया जाता है उसे सामान को जब्त किया जाएगा।
-जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षण, नगर परिषद सिरसा।

सिरसा बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर परिषद के कर्मचारी।- फोटो : Sirsa

सिरसा बाजार से अतिक्रमण हटाते हुए नप कर्मचारी।- फोटो : Sirsa