फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fireing,crime case file,sirsa news

मैरिज पैलेस में आबकारी की टीम पर हमला, इंस्पेक्टर और चालक घायल

Sun, 07 Mar 2021 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
fireing,crime case file,sirsa news
डिंग रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में कार्यक्रम के दौरान बिना परमिट शराब परोसने की शिकायत पर आबकारी एवं कराधान विभाग की दो सदस्यीय टीम ने छापा मारा। टीम ने पैलेस संचालक से परमिट मांगा तो एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकी दी और हमला कर दिया। हमले के दौरान इंस्पेक्टर जयवीर सिंह और चालक कपिल को गंभीर चोटें लगीं। वहीं, डिंग थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर जयवीर सिंह की शिकायत पर पैलेस संचालक सहित कुल सात के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में तीन नामजद हैं, जबकि चार अज्ञात में शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार डिंग रोड स्थित मैरिज पैलेस में रविवार को विवाह का कार्यक्रम था। विवाह में शराबी परोसी जा रही थी, जबकि पैलेस संचालक और कार्यक्रम आयोजकों द्वारा परमिट नहीं लिया गया था। मामले की सूचना मिलने पर दोपहर 12 बजे आबकारी विभाग एवं कराधान विभाग के इंस्पेक्टर जयवीर सिंह और चालक कपिल छापेमारी करने पहुंच गए। चालक कपिल ने कार्यक्रम में शराब परोसने की वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके पश्चात पैलेस संचालक से शराब परोसने संबंधित परमिट मांगा तो संचालक ने परमिट न होने की जानकारी दी। ऐसे में एक युवक ने टीम के सदस्यों को पिस्तौल दिखाते हुए कहा कि तुम्हें दिखाऊ परमिट? इतने में अन्य युवकों ने टीम के सदस्यों पर हमला कर दिया और चालक कपिल से मोबाइल छीनने का प्रयास शुरू कर दिया। जब कपिल ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो युवकों ने लोहे की रोड से कपिल के सिर पर वार कर दिया और इंस्पेक्टर जयवीर को लात व मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

चालक कपिल के सिर पर लगे पांच टांके
मोबाइल छीनने का प्रयास किए जाने पर युवकों ने चालक कपिल के सिर पर लोहे की रोड से वार किए, जिसके कारण कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर ने मामले की सूचना विभागीय अधिकारी को दी। जिसके पश्चात मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने इंस्पेक्टर और चालक को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चालक कपिल के सिर पर पांच टांके और हाथ पैर पर भी काफी चोट लगी हैं, जबकि इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के हाथों पर चोटें लगी हैं। नागरिक अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन नामजद और चार अन्य के खिलाफ दर्ज किया मामला
आबकारी एवं कराधान विभाग के इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के बयान पर पैलेस संचालक गगनदीप, अमनदीप और बलविंद्र सिंह और अन्य चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कश्मीरी लाल, डिंग थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed