{"_id":"586409df4f1c1b445ceeb90b","slug":"fire-in-factory-sirsa-cottan-mill-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉटन फैक्ट्री में आग, दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉटन फैक्ट्री में आग, दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में आग
- फोटो : bureau
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉटन फैक्ट्री में बुधवार दोपहर अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये की रुई जलकर राख हो गई। दमकल की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अग्रवाल कॉटन फैक्ट्री में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई।
धुआं उठने पर दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकलकर्मियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। आगजनी से लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते आग पर काबू पाए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि इस क्षेत्र में कई कॉटन फैक्ट्री हैं।
विज्ञापन
आग से किसी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के बाद फैक्ट्री से धुआं उठने लगा, जिससे आसपास क्षेत्र के लोग भी घबरा गए और फैक्ट्रियों से बाहर निकल गए। अग्रवाल कॉटन फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। मजदूर काम छोड़कर बाहर भाग गए।
विज्ञापन