फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fire Broke Out in Cooler Factory at Village begu of Sirsa

सिरसा: गांव बेगू में कूलर की फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची

Sat, 30 Apr 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 11:46 AM IST
सार

बेगू में स्थित कूलर फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई। जिस समय आग लगने की घटना हुई, तब मजदूर काम कर रहे थे। फैक्टरी मालिक मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
Fire Broke Out in Cooler Factory at Village begu of Sirsa
सिरसा में कूलर फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सिरसा के निकटवर्ती गांव बेगू में कूलर फैक्टरी में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों को जब आग लगने का पता चला तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई थी। लाखों के सामान के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेगू में स्थित कूलर फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई। जिस समय आग लगने की घटना हुई, तब मजदूर काम कर रहे थे। फैक्टरी मालिक मौजूद नहीं था। मजदूरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते आग ने विशाल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


11 बजे तक फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई थीं। आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गर्मी सीजन को देखते हुए फैक्टरी में नए कूलरों का निर्माण किया जा रहा है, जिस कारण बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed