फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fire broke out in a chemical drum in Auto Market, engulfing two more shops

Sirsa News: ऑटो मार्केट में केमिकल के ड्रम में लगी आग, दो और दुकानों को चपेट में लिया

Wed, 09 Apr 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 09 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a chemical drum in Auto Market, engulfing two more shops
ऑटो मार्केट में दुकान में लगी आग। 
सिरसा। ऑटो मार्केट में दुकान नंबर 77 में बुधवार शाम चार बजे केमिकल के ड्रम में आग लग गई। आग लगने पर दुकान मालिक प्रदीप और मजदूर घायल हो गए। वहीं, आग इतनी तेजी से फैली की दुकान को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं, साथ लगती दो और दुकानों में भी आग लग गई। आग पर चार घंटे बाद काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

आग लगने के बाद दुकानदार बाहर आ गए और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने दुकान मालिक दीपक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑटो मार्केट में गोशाला मोहल्ला निवासी दीपक कुमार की पेंट की दुकान है। शाम करीब सवा चार बजे दुकान में रखे ड्रम में अचानक आग लग गई। ड्रम में केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी।
विज्ञापन

दुकानदार दीपक व मौके पर मौजूद कारिंदे ने आग बुझाने का प्रयास किया तो दीपक की आंख पर चोट लग गई। उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं, आग तेजी से फैली और साथ लगती शक्ति सीट कवर व अमरनाथ कार एसेसरीज की दुकान में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंट की दुकान में केमिकल के 10 ड्रम रखे हुए थे। इस कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आना पड़ा। चार घंटे की मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान तीन दुकानों में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने पर शहर थाना, सिविल लाइन थाना और कीर्ति नगर चोकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए।
व्यापारी बोले-फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की पाइप फटी हुई थी : ऑटो मार्केट के व्यापारियों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की फटी पाइपों को लेकर गुस्सा देखने को मिला। व्यापारियों और मिस्त्रियों ने कहा कि गाड़ियों की पानी की पाइप कई जगह से फटी हुई थी। जिससे आग बुझाने के लिए पूूरा प्रेशर ही नहीं बना रहा था। वहीं, छत पर आग बुझाने के लिए गाड़ियों में सीढि़यों की व्यवस्था भी नहीं थी।

ऑटो मार्केट के दुकानदारों व काम करने वाले लोगों को मिलकर आग पर काबू करने में मदद करनी पड़ी। यदि गाड़ियों सही होती तो आग से होने वाले नुकसान को रोका जा सकता था। दूसरी साथ लगती दुकानें बच जाती है। प्रथम फ्लोर बनी दुकानों के कारण साथ लगती दुकानों में तेजी से आग नहीं फैलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed