फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fire broke out due to explosion in Mehndi factory, three female employees got burnt

Sirsa News: मेहंदी की फैक्टरी में धमाके से लगी आग, तीन महिला कर्मचारी झुलसीं

Thu, 07 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 07 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to explosion in Mehndi factory, three female employees got burnt
दमकल कर्मचारी आग बुझाते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरीवाला (सिरसा)। डबवाली के समीप किलियांवाली में बुधवार को मेहंदी बनाने की एक फैक्टरी में तेज धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में तीन महिला कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गईं। उनको इलाज के लिए एम्स बठिंडा में भेजा गया है। प्रथम दृष्टया विस्फोट का कारण बॉयलर में किसी वस्तु का फंसना माना जा रहा है।
बस स्टैंड के सामने डाकघर वाली गली में स्थित फैक्टरी के मेहंदी मिक्सिंग यूनिट में दोपहर करीब दो बजे तेज धमाका हुआ। घटना के समय मेहंदी मिक्सिंग यूनिट में काम कर रहीं डबवाली के प्रेमनगर निवासी संदीप कौर (30), रूपा (22) और पिंड लुहारा में रह रहीं बिहार निवासी सुनिता (31) बुरी तरह ज़ख्मी हो गईं। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद काफी लोग फैक्टरी के पास पहुंच गए। लोगों ने मिक्सिंग यूनिट का बाहरी दरवाजा तोड़कर ज़ख्मी महिलाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सिविल अस्पताल डबवाली पहुंचाया।
विज्ञापन

फैक्टरी में मौजूद थीं 18 महिलाएं
घटना के समय फैक्टरी में 18 मजदूर महिलाएं मौजूद थीं। खाना खाने के बाद वे पैकिंग यूनिट में ही आराम कर रही थीं । सुपरवाइजर गुरपाल सिंह दफ्तर में बैठे थे। धमाका होते ही चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर डबवाली फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह, थाना किलियांवाली के प्रभारी कर्मजीत कौर और हरियाणा पुलिस का अमला भी मौके पर पहुंच गया। मोहल्लावासी भूपिंदर सिंह ने आशंका व्यक्त की कि फैक्टरी के बॉयलर में मेहंदी आदि फंसने के कारण यह धमाका हुआ है। धमाके का असली कारण जांच के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
80 फीसद झुलस गई हैं दो महिलाएं

सिविल अस्पताल डबवाली के एसएमओ डॉ. सुखवंत सिंह हीयर ने बताया कि ज़ख्मी महिला संदीप कौर करीब 80 फ़ीसदी झुलस गई है, जबकि दो अन्य ज़ख्मी महिलाएं लगभग 60 फ़ीसदी झुलसी हैं। तीनों को एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया।

.......................

घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्टरी मालिक को दस्तावेजों समेत बुलाया गया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जसपाल सिंह, डीएसपी, लंबी।

दमकल कर्मचारी आग बुझाते हुए। संवाद

दमकल कर्मचारी आग बुझाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed