फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire brigade workers strike

Sirsa News: फसली सीजन के बीच अग्निशमन कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

Thu, 09 Apr 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 09 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
fire brigade workers strike
 फायर स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। संवाद
- आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने रोडवेज कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
विज्ञापन

- विभाग में कार्यरत 141 कर्मियों में से 95 हड़ताल में शामिल, रोडवेज चालकों के साथ होमगार्ड जवान की तैनाती

शहीद कर्मचारियों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग

हड़ताली कर्मचारी बोले- आंदोलन केवल मांगों तक सीमित नहीं है बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़ा है


फोटो --- 33,34

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। इस हड़ताल के चलते विभाग के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। जिलेभर में कुल 141 कर्मचारी कार्यरत हैं जिनमें से 95 कर्मचारी सुबह डबवाली रोड स्थित दमकल विभाग कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हड़ताल में अग्निशमन विभाग के चालकों के शामिल होने के कारण प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए रोडवेज विभाग के चालकों की ड्यूटी अस्थायी रूप से अग्निशमन विभाग में लगाई गई है। साथ ही प्रत्येक चालक के साथ सुरक्षा के मद्देनजर एक होमगार्ड कर्मचारी भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

यूनियन नेता सुखदेव जम्मू, राजकुमार शेखुपरिया आदि ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दो फायर कर्मचारियों के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना है। यूनियन के अनुसार यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है और इस मुद्दे पर सरकार के साथ दो दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अग्निशमन विभाग यूनियन हरियाणा के राज्य सचिव व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह, दविंदर सिंह, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, गुरदेव सिंह, सुभाष कुमार, राकेश कुमार, दारा सिंह, सुभाष चंद्र, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।





अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाती, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। उनका कहना है कि यह आंदोलन केवल मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से भी जुड़ा हुआ है।




रोडवेज विभाग के 15 कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

वहीं, दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के बावजूद आपात सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन ने रोडवेज विभाग से करीब 15 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, ताकि आगजनी जैसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये रहीं कर्मचारियों की मुख्य मांगें -
1. फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले दिवंगत भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिया जाए।

2. इनके आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
3. हादसे के शिकार कर्मचारियों के परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी दे।
4. सरकार दिवंगत भवी चंद शर्मा की दिव्यांग पुत्री को सभी सामाजिक लाभ व दोनों पुत्रियों की पढ़ाई का खर्च उठाए।

5. माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा दिए गए 31 दिसंबर 2025 के निर्णय को फायर कर्मचारियों पर लागू किया जाए।

6. जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 के अनुसार कच्चे फायर कर्मचारियों को 58 वर्ष नौकरी की गारंटी फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के सर्जित पदों पर दी जाए।
7. पे-रोल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए तथा वर्ष 2022 से लंबित वेतन एरियर का भुगतान भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed