{"_id":"672128fa86070750e30ec8f4","slug":"fire-brigade-is-ready-to-prevent-fire-incidents-on-diwali-29-vehicles-and-8-bikes-will-be-deployed-in-the-district-sirsa-news-c-128-1-slko1008-127846-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिवाली पर आग की घटनाएं रोकने के लिए दमकल तैयार, जिले में 29 गाड़ियां और 8 बाइक रहेंगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिवाली पर आग की घटनाएं रोकने के लिए दमकल तैयार, जिले में 29 गाड़ियां और 8 बाइक रहेंगी तैनात
Tue, 29 Oct 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
दमकल कार्यालय में खड़ी गाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिवाली पर आग की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह से तैयार है। जिले में अलग-अलग जगहों पर दमकल की 29 गाड़ियां व 8 बाइक तैनात रहेंगी। विभाग ने अपने कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं।
सरकार ने पहले ही दमकल को डायल 112 से जोड़ दिया था। ऐसे में कोई हादसा होने के साथ तुरंत प्रभाव से विभाग को सूचना मिल जाती है। त्योहारी सीजन के साथ अग्निशमन विभाग पराली जलाने के आने वाले मामलों को लेकर अलर्ट पर है। दिवाली के पर्व सभी कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। अधिकारियों का कहना है कि पटाखों पर रोक के कारण आग लगने की कम कॉल्स आने की उम्मीद है। फिर भी छोटी दिवाली से दिवाली की रात तक फायर फाइटर तैनात रहेंगे। हर साल की तरह इस बार भी कुछ जगहों की पहचान की गई है। जहां आग लगने की घटनाएं ज्यादा हो सकती हैं। इनमें कई बड़ी मार्केट और कुछ काफी संकरी गलियां हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए दमकल पूरी तरह से तैयार है।
इन स्थानों पर रहेगी तैनाती
पटाखा मार्केट : 2 गाड़ियां
लालबत्ती चौक : 1 गाड़ी
बरनाला रोड : 1 गाड़ी
शहर के अन्य बाजारों में : 5 गाड़ियां
डबवाली रोड : 1 गाड़ी
रानियां रोड : 1 गाड़ी
शहर की तंग गलियों को लेकर : 2 फायर बाइक
खंडाें में इस प्रकार रहेगी तैनाती
सिरसा में 11 दमकल की गाड़ियां और 2 फायर बाइक रहेगी।
डबवाली में 4 दमकल की गाड़ियां और 2 फायर बाइक रहेगी।
रानियां में 5 दमकल की गाड़ियां और 1 फायर बाइक रहेगी।
ऐलनाबाद में 5 दमकल की गाड़ियां और 2 फायर बाइक रहेगी।
कालांवाली में 4 दमकल की गाड़ियां और 1 फायर बाइक रहेगी।
जिले में दिवाली के पर्व पर आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दमकल पूरी तरह से अलर्ट है। विभिन्न लोकेशन पर गाड़ियों को तैनात किया गया है। हर छोटी घटना पर हमारी नजर रहेगी। - अश्वनी कोशिक, जिला दमकल अधिकारी, सिरसा।