{"_id":"677c1cd3d60a673984059d09","slug":"fir-will-be-lodged-against-serving-liquor-at-illegal-chicken-corners-and-premises-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131096-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अवैध चिकन कॉर्नर और अहाता पर शराब पिलाने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अवैध चिकन कॉर्नर और अहाता पर शराब पिलाने पर होगी एफआईआर
Mon, 06 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अवैध अहाता तथा चिकन कॉर्नरों पर शराब पिलाने के मामले में कई दिनों से पुलिस के सामने आ रहे हैं। कई बार लोग हुड़दंग कर शांतिभंग करते हैं। इस तरह से अवैध शराब पिलाने व परोसने वाले दुकान मालिकों व अहाता संचालकों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इतना ही नहीं, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले और सड़क किनारे गाड़ियां लगाकर शराब पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस अब मामले दर्ज करेगी।
इस संबंध में जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जिला के सभी पुलिस थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से चलाए जा रहे अहाते व चिकन कॉर्नर संचालकों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों तथा सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर उनमें बैठकर विभिन्न प्रकार के नशा करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्ती से निपटा जाए।
उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आया है कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर इकट्ठे होकर शराब का सेवन करते हैं। उसके बाद झगड़ा कर शांति भंग करते हैं। इतना ही नहीं, सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर शराब पिलाने वाले तथा वहां पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी कर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अवैध अहाता तथा कैफे संचालकों के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान लगातार भविष्य में भी जारी रहेगा। इस संबंध में सभी थाना क्षेत्रों में टीमें गठित की गई है।