{"_id":"64a066a7a067cb8ab30f0562","slug":"fighting-with-je-of-irrigation-department-who-arrived-to-stop-water-theft-sirsa-news-c-128-1-sir1001-2093-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पानी की चोरी रोकने के लिए पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पानी की चोरी रोकने के लिए पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई के साथ मारपीट
Sat, 01 Jul 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
चोपटा। नहरी पानी की चोरी रोकने गए सिंचाई विभाग के जेई के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की और जाने से मारने की धमकी दी, जबकि उसके साथी मौके से पाइप लेकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने व जान से मारने की धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।
चोपटा थाना पुलिस को दी शिकायत में सिंचाई विभाग की मल्लेकां सब डिविजन के उपमंडल अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि जेई संजय कुमार उनके अधीन कार्य कार्य करते हैं। शुक्रवार को संजय कुमार शेरावाली राजबाहा कैरवाली के पास पानी चोरी रोकने के लिए गश्त कर रहे थे, तो बुर्जी नंबर 10250/आर शेरावाली राजबाहा पर विकास तथा उसके दो अन्य साथी पाइप लगाकर पानी चोरी कर रहे थे। जब वह मौके पर पहुंचे तो विकास के अन्य साथी पाइप लेकर भाग गए और विकास वहीं पर ही रुक गया। इस दौरान विकास ने संजय के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद संजय ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।