फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fight between two parties in Mahila Thana, attack with chairs, case registered against 20

Sirsa News: महिला थाने में दो पक्षों के बीच मारपीट, कुर्सियों से हमला, 20 पर केस दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 22 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in Mahila Thana, attack with chairs, case registered against 20
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। महिला पुलिस थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत के सिलसिले में बुलाए गए दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष पर लात-घूंसे और कुर्सियों से हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज करके 8 नामजद व 12 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में हिसार के गांव नंगथला निवासी पवन कुमार पुत्र शेर सिंह ने बताया कि वह आईटीआई का छात्र है। उसके भाई राजेश की शादी सिरसा के गांव कोटली निवासी गुडो उर्फ रिंकी पुत्र टेकचंद के साथ हुई थी। पवन ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी भाभी गुडो बिना किसी को बताए अपने मायके चली गई। इसके बाद महिला थाना सिरसा में उसके भाई राजेश व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत दर्ज करा दी। सिरसा महिला थाना पुलिस के बुलावे पर 18 अप्रैल को वह अपने पिता शेर सिंह और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंचा था।
विज्ञापन






::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
घायल का आरोप : लड़की के दादा ने शुरू की गाली-गलौज
पवन का आरोप है कि थाने में बातचीत के दौरान गुडो के दादा मनीराम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो लड़की पक्ष के अन्य सदस्यों ने उसके और उसके परिवार पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कुर्सियों का भी इस्तेमाल किया गया। हंगामा होते देख थाने में मौजूद पुलिस कर्मी बाहर आए और बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। जांच अधिकारी सुभाष के अनुसार, पवन कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने मनीराम, विक्रम, टेक चंद, श्याम लाल, वीना रानी, लाडी, गोली, डब्बू सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed