फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fever and other diseases are increasing among people due to increase in mosquitoes

Sirsa News: मच्छर बढ़ने से लोगों में बढ़ रही बुखार व अन्य बीमारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fever and other diseases are increasing among people due to increase in mosquitoes
रानियां। बारिश के बाद शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इससे लोगों में वायरल बुखार और मलेरिया के केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। शहरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायतों को गलियों व घरों में फॉगिंग कराने की मांग रखी है। लोगों का कहना है कि बारिश होने के तुरंत बाद क्षेत्र में मच्छरों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऐसे में छोटे बच्चों, पालतु पशुओं और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मच्छरों के काटने से दिन प्रतिदिन मलेरिया व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों को डर सता रहा है कि अगर प्रशासन ने जल्द इन मच्छरों का समाधान नहीं किया तो उन्हें डेंगू का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मच्छरों की तादाद बढ़ने से दुधारू पशुओं की ओर से दूध की मात्रा पर काफी असर पड़ रहा है तो दूसरी ओर छोटे बच्चों, बुजुर्ग व्यक्तियों में बुखार व अन्य बीमारियों के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। बढ़ते मच्छरों से परेशान रानियां वासियों ने नगर पालिका प्रशासन से शहर की प्रत्येक गली में फॉगिंग कराने की मांग उठाई, ताकि वे बीमारियों से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों की इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका चेयरमैन ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क रानियां नगर पालिका में जल्द से जल्द मच्छर मारने के लिए फॉगिंग में प्रयोग होने वाली दवाई भेजने के लिए पत्र लिखा।
-------------------------

नगर पालिका में फॉगिंग मशीन पहले ही पहुंच चुकी है और दवाई के मंगवाने के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा को सूचित किया जा चुका है। शुक्रवार तक रानियां नगर पालिका में फॉगिंग की दवा पहुंच जाएगी। इसके बाद शहर की सभी गली, मोहल्लों व मच्छर पनपने वाली जगहों पर फॉगिंग करवा दी जाएगी। - मनोज सचदेवा, चेयरमैन, नगर पालिका, रानियां।

-------------------------

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां में ग्रामीण क्षेत्र के लिए फोगिंग की दवाई आती है जो सभी ग्राम पंचायतों के पास पहुंच गई है। आगे फॉगिंग का कार्य गांव के सरपंच की ओर से प्रत्येक गली मोहल्लों में कराया जाएगा। शहरी क्षेत्र व नगर पालिका के लिए फॉगिंग की दवा नागरिक अस्पताल सिरसा से भेजी जाएगी, जो नगर पालिका की डिमांड पर एसएमओ सिरसा उपलब्ध करवाएगा। शहर में फॉगिंग का कार्य नगर पालिका प्रशासन की ओर से किया जाएगा। - ओम प्रकाश, एसएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article