फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fearless thieves again broke the locks of shops and houses

Sirsa News: बेखौफ चोरों ने फिर तोड़े दुकान व घरों के ताले

Tue, 08 Aug 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fearless thieves again broke the locks of shops and houses
कालांवाली में चोरी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। ​संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में बढ़ती चोरी की वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार को बाद मंगलवार को फिर चोरों ने शहर में मुख्य बाजार में दुकान के ताले तोड़े। कालांवाली के वार्ड नंबर 11 में घर में करीब ढाई लाख रुपये व सोने के आभूषण, गांव कुरंगावाली में पांच लाख 15 हजार रुपये व सोने की चार चूड़ियां और गांव जोधकां में घर से 20 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। वहीं वारदात पर रोक लगाने के लिए विभाग ने सभी थानों में विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही मुख्य बाजारों में अब पुलिस की पीसीआर, पैदल, मोटरसाइकिल राइडर और डायल 112 नंबर 24 घंटे तक गश्त करेंगी।
शहर में सोमवार को जनता भवन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटने के बाद अब मंगलवार अलसुबह चोरों ने रोड़ी बाजार में दुकान के ताले तोड़ दिए। दुकान मालिक दीपेश गोयल ने बताया कि उन्हें सुबह छह बजे फोन आया था कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुए है। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचा। उन्होंने शटर खोलकर देखा तो दुकान का पूरा सामान बिखरा हुआ मिला। चोर दुकान से चार हजार रुपये और नोटों की माला चोरी कर ले गए हैं। उसे करीब छह हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दीपेश ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है। पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई न करने से फिर चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी रोष प्रकट किया और गश्त बढ़ाने को लेकर भी मांग उठाई।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने दिया है वारदात को अंजाम

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। एक युवक मोटरसाइकिल पर दुकान के कोने पर खड़े रहा और दो युवक सुबह छह बजे उसकी दुकान का ताला तोड़ रहा है। इसके बाद वह दुकान में प्रवेश कर नकदी और माला चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जोधंका में वृद्धा के घर से 20 हजार की नगदी चोरी

गांव जोधकां में एक वृद्धा के घर में घुसकर चोर अलमारी से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि उसका माता रामेती देवी उनके घर के सामने बने मकान में अलग रहती है। उसने बताया कि 6 अगस्त की रात्रि को माता खाना खाकर सो गई। देर रात्रि को चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह जब उसकी माता उठी तो उसे घटना का पता चला।



वर्जन
चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। मुख्य बाजारों सहित सभी स्थानों पर गश्त को बढ़ा दिया गया है। चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। - सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed