{"_id":"68ee8f6826bba2f0f3010b8f","slug":"fearing-investigation-employees-disappeared-chairman-inspected-notices-issued-to-four-sirsa-news-c-128-1-svns1027-145972-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जांच के डर से गायब हुए कर्मचारी, चेयरमैन किया निरीक्षण, चार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जांच के डर से गायब हुए कर्मचारी, चेयरमैन किया निरीक्षण, चार को नोटिस
विज्ञापन
सिरसा। टैक्स ब्रांच का निरीक्षण करते हुए । संवाद
सिरसा। नगर परिषद में सोमवार को डाटा एंट्री ऑपरेटर मनीष सैनी को हिरासत में लेने के बाद क्लर्क, सेवादार स्तर के कर्मचारी कार्यालय से गायब हो गए थे। कर्मचारियों के नहीं होने की शिकायत चेयरमैन वीर शांति स्वरूप को मिली तो उन्होंने मंगलवार सुबह कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक महिला कर्मचारी सहित चार कर्मचारी नदारद रहे।
इस पर चेयरमैन ने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों ने भी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय आने के आदेश दिए है। अधिकारियों का तर्क है कि दिवाली का त्योहार होने के कारण कर्मचारियों को निजी कार्य भी होता है। ऐसे में कुछ कर्मचारी अवकाश ले लेते हैं।
अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची तैयार की
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने कहा कि जांच के दौरान समय पर उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की गई। चेयरमैन ने स्वयं एक एक कक्ष में जाकर कर्मचारियों की संख्या की गणना की। साथ ही उनसे पूछा कि कार्यालय में कौन नहीं आया है और वह नियमित रूप से किस समय पर आता है। ऐसे में सामने आया कि संदीप कुमार सुपरवाइजर, जन्म मृत्यु शाखा, अजय कुमार जन्म मृत्यु शाखा से सेवादार, क्लर्क पूजा रानी उपस्थित नहीं थे। चेयरमैन ने पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा कि क्लर्क पूजा रानी नियमित रूप से कार्यालय में 10.30 बजे के बाद आती है। जबकि सुपरवाइजर संदीप कुमार जन्म मृत्यु शाखा में बहुत कम उपस्थित रहता है। चेयरमैन ने सभी कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा।
विज्ञापन
-- -
कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर चेयरमैन की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। सभी कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है कि वह कार्यालय न आने और देरी से आने पर अपना स्पष्टीकरण दें। अन्यथा उन पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सुनील रंगा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।