फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Father and son want to sabotage Chaudhary Devi Lal's birth anniversary celebrations: Aditya Chautala

चौधरी देवीलाल जयंती समारोह को विफल करना चाहते हैं पिता-पुत्र : आदित्य चौटाला

Mon, 22 Sep 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Father and son want to sabotage Chaudhary Devi Lal's birth anniversary celebrations: Aditya Chautala
सिरसा में पत्रकारों से बातचीत​ करते विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला। संवाद
सिरसा। डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। आदित्य चौटाला ने कहा कि हुड्डा और उनके बेटे रोहतक में होने वाली इनेलो की 25 सितंबर की चौधरी देवीलाल जयंती समारोह को विफल करना चाहते हैं।
विज्ञापन


डबवाली रोड स्थित इनेलो कार्यालय कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने एक ऑडियो सुनाया, जिसमें आदित्य देवीलाल का फर्जी निजी सचिव (पीए) बनकर एक युवक इनेलो कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहा है। ऑडियो में सुनाया कि वह कह रहा है कि इनेलो पैसे के बल पर भीड़ एकत्र करने का प्रयास कर रही है। आदित्य का आरोप है कि ऑडियो में जिस युवक की आवाज सुनाई पड़ रही है वह हुड्डा समर्थक है। इस मामले में विधायक ने डबवाली पुलिस को एक शिकायत देकर आरोपी युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हरियाणा में सभी वर्गों के हितों की रक्षा केवल इनेलो ही कर सकती है। पार्टी के बैनरतले 25 सितंबर को रोहतक की अनाज मंडी में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 112 वीं जयंती मनाई जाएगी। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जयंती समारोह का आमजन को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक रही है चौधरी देवीलाल की राजनीतिक कर्मभूमि
विधायक ने कहा कि रोहतक जिला चौधरी देवीलाल की राजनीतिक कर्मभूमि रही है और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों की मांग पर ही रोहतक जिले को जयंती कार्यक्रम के लिए चुना गया। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, डबवाली के हलका प्रधान मंदर सिंह ओढां, इनेलो प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान कोटली, विनोद दड़बी व जरनैल चंदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed