फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Father and son fired on school bus, 4 people including a student got shot

Sirsa News: पिता-पुत्र ने की स्कूल बस पर फायरिंग, एक छात्र सहित 4 लोगों को लगी गोली

Thu, 21 Nov 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 21 Nov 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Father and son fired on school bus, 4 people including a student got shot
रानियां में घटनास्थल पर खड़ी स्कूल बस। 
- बस चालक के साथ थी रंजिश, सीआईए टीम की गाड़ी पर भी किया हमला, पुलिस ने तारा बाबा कुटिया के पास दबोचा
विज्ञापन

फोटो : 26,27
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां(सिरसा)। गांव नगराना में साइड न देने पर हुई कहासुनी के बाद ट्रैक्टर चालक पिता-पुत्र ने स्कूल बस में सवार लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में बस चालक, वहां मौजूद दो लोग और एक छात्र घायल हो गया। सभी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फायरिंग के वक्त स्कूल बस में सात बच्चे सवार थे। गोलीबारी के बाद बच्चे सहम गए और स्कूल बस में ही दुबक कर मदद के लिए चिल्लाने लगे। गोलीबारी की सूचना मिलने पर सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र कार में सवार होकर भागने लगे। सीआईए सिरसा की टीम ने दोनों को तारा बाबा की कुटिया के पास रोका तो उन्होंने सीआईए की गाड़ी में भी टक्कर मार दी, लेकिन टीम ने दोनों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि बस चालक और ट्रैक्टर चालक में पुरानी रंजिश थी।
वीरवार सुबह एच.एच.एस. न्यू एरा काॅलेज ऑफ एजुकेशन संतनगर की बस बच्चों को लेकर गांव नगराना से संतनगर के लिए रवाना हुई थी। बस को गांव नगराना निवासी चालक गुरजीत सिंह चला रहा था। बस में पहली से आठवीं कक्षा के बीच के सात बच्चे सवार थे। सुबह साढ़े सात बजे गुरजीत बस लेकर गांव नगराना से बाहर निकला तो पीछे से गांव का सतनाम सिंह ट्रैक्टर लेकर आया। इस दौरान ट्रैक्टर को साइड नहीं देने से नाराज सतनाम सिंह ने बस के आगे ट्रैक्टर लगा दिया और उसे रोक दिया। इस बात को लेकर गुरजीत सिंह और सतनाम सिंह में झगड़ा हो गया। ऐसे में आसपास के लोग भी मौके जमा होने लगे। पास ही घर होने के कारण चालक गुरजीत के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सतनाम सिंह का नाबालिग पुत्र भी कार लेकर वहां पहुंच गया। गुस्से में पिता-पुत्र ने कार में रखे अवैध कट्टा को निकालकर चालक गुरजीत सिंह पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से सुखदेव सिंह पुत्र सरदूल सिंह उम्र 60 वर्ष ,शमशेर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 35 वर्ष, गुरजीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह पुत्र 30 वर्ष, मनप्रीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह उम्र 15 वर्ष जख्मी हो गए। सभी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। चालक गुरजीत सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। चालक को कंधे के पास गोली लगी है जबकि उसके पिता और भाई को हाथ और पैरों में गोली लगी है। भतीजे को सिर्फ हाथ में गोली लगी है। आरोपियों ने आठ से दस राउंड गोलियां चलाई है।
विज्ञापन


चार साल पहले भी हुआ था झगड़ा
बस चालक गुरजीत सिंह और आरोपी सतनाम सिंह व उसका बेटा गांव नगराना के रहने वाले हैं। करीब 4 साल पहले किसी बात को लेकर सतनाम सिंह और गुरजीत सिंह में झगड़ा हो गया था। उस समय दोनों परिवारों का मन मुटाव पंचायत में बिठाकर समाप्त करवा दिया गया। इसके बाद दोनों में किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं रहा। आरोपी सतनाम सिंह अपनी रंजिश को लेकर वीरवार सुबह बस चालक गुरजीत सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी : गोली चलते ही चिल्लाने लगे बच्चे
बस में सवार मनप्रीत ने बताया कि एक व्यक्ति चालक से साइड देने को लेकर झगड़ा करने लगा। कुछ देर बाद ही कई लोग पहुंच गए। कुछ देर बाद ही एक और व्यक्ति वहां पहुंच गया और चालक से झगड़ा करने लगा। उसके आने के बाद ही गोली चली। गोली चलने के बाद सभी बच्चे सहम गए और डर के मारे चिल्लाने लगे।
ग्रामीण हीरा सिंह और भजन सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह ने अचानक बस के आगे ट्रैक्टर लगाकर ड्राइवर से झगड़ा किया और नीचे उतार कर पिता-पुत्र दोनों ने गोलियां चलाई। इतने में ही ड्राईवर गुरजीत सिंह के पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन पर भी गोलियां चलाई। जिसमें बच्चे मनप्रीत, चालक गुरजीत, शमशेर व सुखदेव बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।



वर्जन


आरोपी पिता-पुत्र को सीआईए सिरसा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से हथियार बरामद कर लिए गए हैं और उनकी जांच की जा रही है। चालक के साथ आरोपियों की रंजिश थी। इसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। हमले में चालक के अलावा तीन घायल हैं। इनका अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा है। - अर्शदीप सिंह, डीएसपी।

रानियां में घटनास्थल पर खड़ी स्कूल बस। 

रानियां में घटनास्थल पर खड़ी स्कूल बस। 

रानियां में घटनास्थल पर खड़ी स्कूल बस। 

रानियां में घटनास्थल पर खड़ी स्कूल बस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed