फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fatehabad's hottest day in 27 years, mercury reached 49.1 degrees

Sirsa News: 27 साल में फतेहाबाद का सबसे गर्म दिन, पारा 49.1 डिग्री तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad's hottest day in 27 years, mercury reached 49.1 degrees
पानी में मस्ती करते पशु
फतेहाबाद। नौतपा के चौथे दिन गर्मी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जिला बनने के बाद 27 साल के इतिहास में पहली बार अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री पहुंचा है। अब तक रिकॉर्ड तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज था। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 6.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने पिछले कई दिनों से जनजीवन बेहाल कर दिया है। इंसानों व पशुओं के लिए भी परेशानी बढ़ गई है। दिन में सूर्य की तपिश का प्रकोप दिख रहा है, वहीं रात के तापमान ने भी लोगों की नींद उड़ाई हुई है। मंगलवार को आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों से जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। 12 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर निवासी 58 वर्षीय देवेंद्र सिंह व 69 वर्षीय पार्षद मोहन लाल नारंग कहते हैं कि जिले की स्थापना 15 जुलाई 1997 को हुई थी। इसके बाद अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक कई बार गया है, मगर 49.1 डिग्री पहली बार पहुंचा है। इस बार जितनी गर्मी व तपिश महसूस हो रही है, उतनी पहले नहीं हुई। विकास परियोजनाओं के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की गई है। जिले में ही सालों पुराने हजारों पेड़ों को काटा गया है। जितने पेड़ काटे गए हैं, उससे दस गुणा लगाने का दावा किया जाता है। मगर यह दावा सिर्फ कागजों में ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन्य जीवों के लिए बनवाए होद व कुंड
गांव बड़ोपल व इसके आसपास के क्षेत्र में घूमने वाले वन्य जीवों के लिए भी इस भीषण गर्मी में जीव प्रेमियों ने विशेष व्यवस्था की है। अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने बताया कि वन्य जीवों के लिए जीव प्रेमियों की ओर से कई स्थानों पर होद, कुंड बनाए गए हैं। हिरणों और नील गायों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। हिरणों के लिए गोलाकार के कुंड बनाकर उनमें पानी भरा जा रहा है। विशेष तौर पर टैंकरों से पानी की व्यवस्था की जा रही है।


पिछले सप्ताह का जिले का तापमान का आंकड़ा
तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
28 मई - 49.1 डिग्री सेल्सियस - 29 डिग्री सेल्सियस
27 मई - 47.3 डिग्री सेल्सियस - 29 डिग्री सेल्सियस
26 मई - 44.9 डिग्री सेल्सियस - 30 डिग्री सेल्सियस
25 मई - 43.8 डिग्री सेल्सियस - 30 डिग्री सेल्सियस
24 मई - 43.1 डिग्री सेल्सियस - 31 डिग्री सेल्सियस
23 मई - 45.0 डिग्री सेल्सियस - 30 डिग्री सेल्सियस
22 मई - 44 डिग्री सेल्सियस - 29 डिग्री सेल्सियस

मौसम आमतौर पर 31 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन के समय गर्म पश्चिमी हवा अर्थात लू चलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 मई रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है। 1 व 2 जून को आंशिक बादल छाने, हवा चलने तथा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed