फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fastag system

30 प्रतिशत चालक अभी भी कर रहे है कैश से भुगतान,फास्टैग लगवाने का आज अंतिम दिन

Wed, 15 Jan 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
fastag system
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार फास्टैग लगवाने का अंतिम दिन 15 जनवरी है। लेकिन आंकड़ों को देखे तो भावदीन टोल प्लाजा पर चालक अभी भी 30 प्रतिशत भुगतान कैश के द्वारा हो रहा है। टोल प्लाजा भावदीन पर फास्टैग अनिवार्य करने की गाइड लाइन के अंतिम दिनों में भी टोल पार करने के लिए चालकों की सुबह व शाम को दो घंटे काफी भीड़ रहती है। 30 प्रतिशत चालक अभी भी फास्टैग की सुविधा ना लेकर लाइनों में लग रहे है।
विज्ञापन

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा नवंबर 2019 में फास्टैग अनिवार्य को लेकर घोषणा की गई थी। 15 जनवरी 2020 तक करीब 61 दिन पूरे होने को हैं। लेकिन भावदीन टोल प्लाजा पर जो टोल कलेक्शन हो रहा है उसका 30 प्रतिशत भाग कैश का रहता है। चालक अभी भी फास्टैग को लेकर गंभीर नहीं हैं, इसी के चलते भावदीन टोल प्लाजा पर प्रतिदिन सुबह साढ़े 8 से 10 बजे तक व शाम साढे़े 6 से 8 बजे तक काफी लंबी लाइनें लगती हैं। लाइनों में लगने के बावजूद भी चालक फास्टैग नहीं लगवा रहे हैं। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 30 दिसंबर को घोषणा कर फास्टैग की अवधि 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी। साथ ही नोटिस निकाला था कि इसके बाद फास्टैग ना लगा होने पर दो गुणा चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं फास्टैग लगाने के लिए टोल प्लाजा पर लगे पेटीएम व एयरटेल के काउंटरों पर चालकों की भीड़ कम नजर आ रही है। पेटीएम कर्मचारी गुरदित का कहना है कि सूचना के अंतिम दिनों में पहले के मुकाबले अब कम चालक फास्टैग लगवा रहे हैं। 11 जनवरी के बाद फास्टैग लगवाने वालों की संख्या प्रतिदिन औसतन 60 के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्टैग में राशि कम होने पर हो रहे हैं ब्लैकलिस्ट
फास्टैग लगवाने वाले चालक फास्टैग लगा कर निश्चिंत हो जाते हैं ओर एक बार टोल क्रॉस कर लेते हैं। लेकिन फास्टैग की गाइड लाइन के अनुसार 150 रुपये से कम राशि होने पर फास्टैग को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है। जिसके बाद चालक अगर दोबारा टोल क्रॉस करता है तो उसे फास्टैग लाइन में से गुजरने नहीं दिया जाता। ऐसे में या तो चालक लाइन बदलकर दूसरी लाइन में आता है, या दो गुणा चार्ज कर टोल क्रॉस करता है।

टोल प्लाजा की कलेक्शन का प्रतिदिन 100 में से 30 प्रतिशत का भाग कैश से आ रहा है। लाइन में लगे वाहन चालकों को भी फास्टैग के लिए जागरूक किया जाता है। टोल प्लाजा पर रेडियो के माध्यम से लगातार सूचना दी जा रही है।
- सतीश सिंह बदौरिया, टोल मैनेजर भावदीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed