फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers upset due to non-purchase of groundnut

मूंगफली की खरीद न होने से परेशान किसानों ने लगाया जाम

Mon, 02 Nov 2020 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-purchase of groundnut
सड़क जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए किसान। - फोटो : Sirsa
अनाज मंडी नाथूसरी चोपटा में मूंगफली की खरीद न होने से परेशान किसानों ने सिरसा भादरा रोड जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक रोड जाम करने से सिरसा भादरा रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस थाना प्रभारी सत्यवान के आश्वासन के बाद किसान रोड से हटे व आने जाने वालों को रास्ता दिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। मूंगफली की खरीद न होने से परेशान किसान संदीप बैनीवाल, कुंदन बैनीवाल, रमेश कुमार जोधकां, सतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, गिरधारी लाल, संजय कुमार, महेंद्र सिंह, मदनलाल, देवीलाल, सहदेव भांभू निरबाण, रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास मूंगफली बेचने के लिए मोबाइल पर मैसेज आया कि उनकी मूंगफली नाथूसरी चोपटा अनाज मंडी में सोमवार को खरीद की जाएगी। किसान सुबह से ही अनाज मंडी में अपनी मूंगफली लेकर आने शुरू हो गए, लेकिन जब टोकन की बारी आई तो अधिकारियों ने फर्द, गिरदावरी व अन्य कागजात मांगने शुरू कर दिए। किसानों का कहना है कि उनके पास मैसेज में ऐसी कोई मांग नहीं मिली कि कागजात पूरे करने हैं, लेकिन अधिकारियों ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए टोकन देने से मना कर दिया। रोष स्वरूप किसानों ने करीब दो बजे अनाज मंडी के गेट के सामने सिरसा भादरा रोड पर आंदोलन शुरू कर रोड को जाम कर दिया। आधे घंटे तक किसानों ने रोष प्रदर्शन करते किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

एक घंटे में समस्या का हल करने के आश्वासन पर माने परिजन
थाना प्रभारी नाथूसरी चोपटा सत्यवान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। किसानों की समस्या सुनने के बाद थाना प्रभारी ने मंडी अधिकारियों से फोन पर बात की। 1 घंटे में किसानों की समस्या का हल करने के आश्वासन के बाद किसान माने और रास्ते को खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले - सरकार नए कानून लाकर कर रही परेशान
किसानों का कहना है कि सरकार नए कानून लाकर उन्हें परेशान कर रही है। जबकि इस काम धंधे के समय में उनके पास समय कम होता है और जब मंडी में अनाज बेचने के लिए आते हैं तो कभी कोई कागज लाना तो कभी कोई कागज लाने की मांग करके उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा उनकी फसल बेचने की प्रक्रिया को सरल किया जाए। उधर, इस बारे में परचेजर वेद प्रकाश ने कहा कि किसानों के पास मैसेज तो कृषि विभाग की तरफ से गया है, लेकिन उनकी गाइडलाइन के अनुसार उन्हें किसानों को कागजात तो पूरे करने ही होंगे, तभी अपनी फसल बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed