{"_id":"66215c334379e86c5a00b8a4","slug":"farmers-upset-after-not-getting-gate-pass-demand-to-increase-staff-sirsa-news-c-128-1-svns1027-118544-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गेट पास ने मिलने से किसान परेशान, कर्मचारी बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गेट पास ने मिलने से किसान परेशान, कर्मचारी बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
मंडी में खुले में पड़ी गेहूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली। अतिरिक्त अनाज मंडी में गेहूं की आवक जारी है, लेकिन दिनभर लाइन में लगने के बावजूद भी किसानों को गेट पास नहीं मिला रहा है। इसके चलते आढ़तियों व किसानों में उपमंडल प्रशासन के प्रति नाराजगी है।
किसानों का कहना है कि मार्केट कमेटी कालांवाली के अंतर्गत आने वाली अतिरिक्त अनाज मंडी में सबसे ज्यादा गेहूं की आवक आती है। इस बार मंडी में प्रशासन ने सिर्फ एक ही कर्मचारी गेट पास काटने को लगाया है। इसके कारण समस्या पैदा हो गई है।
गांव कालांवाली निवासी किसान जसविंद्र सिंह ने बताया कि वह मंडी में सुबह से अपनी ट्राॅली में गेहूं लेकर आया है। किसान सरोतम सिंह निवासी गांव देसूमलकाना ने बताया कि वह मंडी में करीब 150 क्विंटल गेहूं बेचने के लिए आया है। अजैब सिंह निवासी गांव जगमालवाली ने बताया कि वह करीब 200 क्विंटल गेहूं बेचने आया है। बूटा सिंह निवासी गांव कालांवाली ने बताया कि वह अपनी करीब 250 क्विंटल गेहूं बेचने मंडी आया है। किसानों का कहना है कि उनके दिनभर भूखे-प्यासे लाइन में लगने के बावजूद भी गेट पास नहीं कटा पाया है। किसानों ने मंडी में गेट पास काटने के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
उनके पास कर्मचारियों की कमी है : सचिव
गेहूं सीजन में कर्मचारियों की कमी है। इसके चलते वहां पर एक ही कर्मचारी गेट पास काटने के लिए लगाया हुआ है। जैसे ही कर्मचारी आते हैं, वहां पर लगाकर समस्या को दूर करवा दिया जाएगा। - मेजर सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी कालांवाली