फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers tractor march in Sirsa, Demand for construction of Kharif channel

सिरसा में किसानों का ट्रैक्टर मार्च: खरीफ चैनल निर्माण की मांग, प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त

Tue, 05 Mar 2024 01:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Mar 2024 01:19 PM IST
सार

सिरसा में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने खरीफ चैनल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर किसान लघु सचिवालय पहुंचे और अपना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Farmers tractor march in Sirsa, Demand for construction of Kharif channel
किसानों का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में खरीफ चैनल निर्माण की मांग को लेकर 15 गांवों के किसान 5 मार्च यानी मंगलवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च गांव नटार से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा। वहां पर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के प्रधान हीरा सिंह औलख ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च से पहले गांव नटार में स्थित बाबा भूमण शाह गुरद्वारा में एकत्रित हुए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इन गांवों के किसान शामिल हुए
जिले के 15 गांव, मंगला, मोडिया खेड़ा, भंभूर, चौबुर्जा, धिंगतानियां, रंगड़ी, नटार, शहीदांवाली, खाजाखेड़ा, रामनगरियां, सलारपुर, ढाणी जस्सा राम, नानकपुर, टीटू खेड़ा, व चक्कराइयां के किसान शामिल हुए। इसके अलावा 11 अन्य गांवों के लोगों ने भी समर्थन देने की बात कही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता से लेकर अधिकारी पहुंच चुके हैं धरने पर
भाजपा नेता गोबिंदा कांडा से लेकर सिंचाई विभाग के एक्सईएन तक धरने पर पहुंचकर किसानों के आश्वासन दे चुके हैं। लेकिन किसान इस मांग पर अड़े हुए हैं कि सरकार लिखित में आश्वासन दें। या सरकार ने जो आदेश दिए हैं उनकी कॉपी किसानों को उपलब्ध करवाई जाए। लेकिन भाजपा नेता से लेकर अधिकारी तक किसानों को लिखित में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed