फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers raised the demand of return the cases in the Mahapanchayat held in Sirsa

सिरसा: किसानों ने महापंचायत कर मुकदमे वापस करने की उठाई मांग, बोले- नहीं तो 12 को एसपी कार्यालय का करेंगे घेराव

Tue, 03 May 2022 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 12:29 AM IST
सार

महापंचायत में पंजाब व हरियाणा के विभिन्न जिलों से किसान नेता शामिल हुए। एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली और पानी की समस्या का समाधान करने की भी मांग उठाई। शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में किसानों ने महापंचायत की।

विज्ञापन
Farmers raised the demand of return the cases in the Mahapanchayat held in Sirsa
महापंचायत में मौजूद किसान नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान किसानों और कर्मचारियों पर दर्ज हुए मुकदमों को रद्द करने, एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली ओर पानी की समस्या के समाधान को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। वहीं किसानों ने फैसला लिया कि अगर किसानों और कर्मचारियों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस नहीं लिया जाता तो वे 12 मई के बाद एसपी कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। किसानों की महापंचायत में पंजाब और हरियाणा के कई मुख्य नेता भी शामिल हुए।  

विज्ञापन


सोमवार को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में जिलेभर के किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। सुबह 10 बजे ही किसान कार्यक्रम में पहुंचना शुरू हो गए। जिसमें पंजाब से किसान नेता सोनिया मान, किसान नेता रवि आजाद हिसार, मंदीप सिंह नथवान फतेहाबाद, लखविंद्र सिंह ओलख, गुरप्रीत सिंह गिल, कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क, सुरजीत सिंह, प्रकाश ममेरा, रणधीर जोधकां, जसबीर सिंह भाटी सहित अन्य कई नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता सोनिया मान ने कहा आंदोलन के दौरान किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यहां तक की चंडीगढ़ पुलिस की ओर से 9 मुकदमे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे सही नहीं हैं। इसलिए उनकी पुलिस व सरकार से मांग है कि इन सभी मुकदमों को खारिज करें, अन्यथा 12 मई को पुलिस कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि आंदोलन की समाप्ति पर सरकार ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की बात कही थी, जिसे पूरा नहीं किया गया है। किसानों में इसी बात को लेकर भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर ही यह महापंचायत की गई, जिसमें सरकार को चेतावनी दी गई है कि जल्द से जल्द किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लें और उनकी अन्य मांगो को पूरा करें नहीं तो वे फिर से बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


तूड़ी और बिजली पानी की समस्या हल करने की मांग 
वहीं रवि आजाद ने कहा कि तूड़ी किसान की है और उसे सरकार रोक रही है क्योंकि राजस्थान में तूड़ी हरियाणा और पंजाब से ही जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की भारी किल्लत है, क्योंकि इन्होंने पावर प्लांट बंद कर दिए और अडानी से समझौता कर लिया। लेकिन आज अडानी इन्हें बिजली देने से मना कर रहा है। 24 घंटे बिजली देने के सरकार के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। पहले केवल ग्रामीण क्षेत्र में ही बिजली कट थे लेकिन अब तो शहर में भी बिजली कट से बुरा हाल हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते नहीं मानी तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed