फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers queue up for DAP; road blocked in protest against the limit of four bags.

Sirsa News: डीएपी के लिए किसानों की लगी कतार, चार बैग देने के विरोध में लगाया जाम

Thu, 03 Sep 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers queue up for DAP; road blocked in protest against the limit of four bags.
सिरसा। डबवाली रोड पर किसान जाम लगाते हुए। किसान
सिरसा। जिले में बुधवार को डीएपी लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लग गई। एक आधार कार्ड पर पांच बैग डीएपी देने की व्यवस्था को घटाकर चार बैग किए जाने से नाराज किसानों ने डबवाली रोड पर करीब 30 मिनट तक जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने के बाद जाम खोला गया। कृषि अधिकारियों के अनुसार, सभी किसानों को डीएपी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बुधवार को अधिक संख्या में किसानों के पहुंचने पर प्रति आधार कार्ड मात्रा पांच से घटाकर चार बैग की गई थी।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गेहूं की बिजाई में अभी करीब दो माह का समय है। इसके बावजूद किसान समय पर खाद उपलब्ध कराने की चिंता में डीएपी का स्टॉक कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक गेहूं के आगामी सीजन के लिए डीएपी और यूरिया की मांग अभी मुख्यालय को नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मौजूदा सीजन की ही डीएपी और यूरिया सोसायटियों तक पहुंच रही है। बाजार में एनपीके का भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। धान की फसल के लिए डीएपी और यूरिया की मांग पूरी हो चुकी है।
चोपटा और ऐलनाबाद क्षेत्र में पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से बाजरा और ग्वार की फसल प्रभावित हो रही है। वहीं, सरसों की बिजाई 25 सितंबर के बाद ही शुरू होने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा समय में धान और कपास की फसल को डीएपी की आवश्यकता नहीं है। ग्वार और बाजरा भी अभी कटाई के चरण में नहीं पहुंचे हैं। आगामी 15 से 20 दिनों में किसी प्रमुख फसल की बिजाई प्रस्तावित नहीं है। गेहूं की बिजाई में लंबा समय है, जबकि सरसों की बिजाई अक्तूबर की शुरुआत से होगी।
नाथूसरी कलां निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह सुबह छह बजे पहुंच गए थे और दोपहर 12 बजे तक टोकन बांटे गए लेकिन दोपहर तीन बजे तक उन्हें डीएपी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पिछले दिन जारी टोकन वाले किसानों को पहले डीएपी दी जा रही थी। जोडकिया निवासी कृष्ण कुमार ने कहा कि पहले पांच बैग दिए जा रहे थे जबकि बाद में तीन से चार बैग देने की बात कही गई। किसानों ने सभी को समान मात्रा में डीएपी देने की मांग की।
1350 एमटी डीएपी का स्टॉक पहुंचा
कृषि अधिकारियों के अनुसार जिले में मौजूदा समय में 1350 एमटी डीएपी का स्टॉक पहुंचा है और इसका वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। केंद्रों पर आने वाले किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

------

1350 एमटी यूरिया का स्टॉक आया था। लोगों को आधार कार्ड के हिसाब से पांच बैग दिए जा रहे थे। कोई किसान बिना डीएपी न जाए इसके लेकर चार बैग वितरण का निर्णय लिया गया।
अमित कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed