{"_id":"620d3c2301281830a35bc907","slug":"farmers-put-up-a-firm-front-at-the-mini-secretariat-in-dabwali-sirsa-news-hsr624483323","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली में लघु सचिवालय पर किसानों ने लगाया पक्का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबवाली में लघु सचिवालय पर किसानों ने लगाया पक्का मोर्चा
विज्ञापन
डबवाली लघुसचिवालय पर पक्का मोर्चा में मौजूद किसान।
- फोटो : Sirsa
गोरीवाला। खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने डबवाली के लघु सचिवालय में बुधवार को पक्का मोर्चा शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रसोई का सामान साथ लेकर पहुंचे।
गुरुप्रेम सिंह देसूजोधा ने कहा कि सरकार व प्रशासन को नरमे व गुलाबी सूंडी से खराब हुई फसल के नुकसान के बारे में अवगत करवाया गया। सरकार व प्रशासन ने किसानों की मांगों को लेकर कोई सकारात्मक रवैया नही दिखाया, जिसको लेकर किसानों में भारी रोष है।
देसूजोधा ने कहा कि लघु सचिवालय में भी किसान आंदोलन की तरह पक्का मोर्चा लगाया जा रहा है। जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस कार्रवाई नही होती, तब तक किसान यहां से टस से मस नही होंगे। धरने में डबवाली के साथ लगते गांव खुईयां मलकाना, हेबुआना, लोहगढ़, राजपुरा, मांगेआना, निलियांवाली, मौजगढ़, मसीतां, अबूबशहर, मिठी, गंगा, खोखर गांवों के किसानों ने शिरकत की। भारतीय किसान एकता, राष्ट्रीय किसान संगठन, सीटू व्यपार मंडल डबवाली, भवन निर्माण मजदूर यूनियन, विकास मंच डबवाली सहित अनेक सामाजिक संगठनों व यूनियनों ने किसानों के समर्थन में लघु सचिवालय में पहुंची। बाद दोपहर डबवाली तहसीलदार भुवनेश्वर कुमार धरनारत किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने तहसीलदार से खराब नरमे की गलत रिपोर्ट बनाने का सवाल पूछा तो तहसीलदार संतोषजनक जवाब नही दे पाए। इस दौरान मिठू कंबोज, एसपी मसीतां, दायराम उलानिया, गुरदीप कामरा, संजय मिढ्ढा, राकेश जैन काला, कुलदीप सिंह गदराना, रविन्द्र भारूखेड़ा, कुलबीर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।