फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers' protest postponed till October 8

Sirsa News: किसानों का धरना 8 अक्तूबर तक स्थगित

Sun, 28 Sep 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers' protest postponed till October 8
किसानों से मिलते सिंचाई विभाग सिरसा के एसई पवन भारद्वाज और एसडीएम डबवाली अर्पित संगल।
डबवाली। चौटाला माइनर के अंतिम छोर पर पिछले 11 दिनों से चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थगित हो गया। एसई पवन भारद्वाज और एसडीएम अर्पित संगल के साथ तीन घंटे चली बैठक के बाद किसानों ने आठ अक्तूबर तक धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 28 सितंबर को दोपहर दो बजे तक सिंचाई विभाग के एसई पवन भारद्वाज मौके पर नहीं पहुंचे, तो मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुतला फूंका जाएगा और आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों की चेतावनी के बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए रविवार सुबह 10 बजे ही एक्सईएन मनदीप बैनीवाल को मौके पर भेज दिया। इस दौरान चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी आनंद बेनीवाल धरनास्थल पर मौजूद रहें। एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर किसानों के साथ बातचीत कर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई पवन भारद्वाज और एसडीएम डबवाली अर्पित संगल भी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे। करीब तीन घंटे चली वार्ता के दौरान एसई पवन भारद्वाज और एसडीएम अर्पित संगल ने किसानों की सभी मांगों पर सहमति जताई और उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में नहर में पानी छोड़ने पर अंतिम छोर तक पहुंचाया जाएगा।
दयाराम उलाणिया, सुरेंद्र गोदारा, अनिल जाखड़, सुधीर सहारण, कुलदीप गोदारा, रवि जाखड़, अजय छोटूराम कड़वासरा, राजेश सहारण आदि किसानों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के मांगें मानने और आश्वासन देने पर आठ अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। किसानों ने कहा कि अगर तय समय में टेल तक पानी पहुंच गया, तो वे धरना पूरी तरह समाप्त कर देंगे। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे पुनः आंदोलन करेंगे।


यह दिया जाएगा आश्वासन
प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए कि नहर पर आज ही गश्त की जाए और अंंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने में जो भी बाधाएं हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए। अवरोधकों को हटाने की कार्रवाई की रिपोर्ट एसई व एसडीएम को जल्द से जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed