फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers protest on Bhavdin and Khuiyan Malkana toll of Sirsa

सिरसा में भड़के किसान: पुलिस के सामने भावदीन और खुईयां मलकाना टोल को करवाया पर्ची मुक्त, गेहूं पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की मांग

Sat, 09 Apr 2022 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 12:24 PM IST
सार

भावदीन टोल प्लाजा पर सुबह नौ बजे ही चढ़ूनी ग्रुप के किसान एकत्रित होने शुरू हो गए। पहले किसानों ने टोल प्लाजा पर बैठक की और फिर 10 बजते ही सभी कैबिनों के कंप्यूटर और कैमरों को बंद करवा दिया।

विज्ञापन
Farmers protest on Bhavdin and Khuiyan Malkana toll of Sirsa
टोल पर लगे कैमरों को ढकता किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

गेहूं पर 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने, टोल प्लाजा से 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहनों को फ्री करने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार सुबह 10 बजे से सिरसा के भावदीन और खुईयां मलकाना टोल को पर्ची मुक्त कर दिया। किसानों ने टोल पर लगे कैमरों के आगे कपड़ा और लिफाफे बांध उन्हें बंद कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन


भावदीन टोल प्लाजा पर सुबह नौ बजे ही चढ़ूनी ग्रुप के किसान एकत्रित होने शुरू हो गए। पहले किसानों ने टोल प्लाजा पर बैठक की और फिर 10 बजते ही सभी कैबिनों के कंप्यूटर और कैमरों को बंद करवा दिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। शरारती तत्व किसी तरह का उत्पात न मचाए इसको लेकर सुरक्षा कर्मी निगाहें टिकाए रखे। 
विज्ञापन


किसानों ने खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर भी पहुंचकर टोल को पर्ची मुक्त कर दिया। इस दौरान चढ़ूनी ग्रुप के जिला प्रधान सिकंदर सिंह रोड, भूपेंद्र सिंह वैदवाला, मलकीत सिंह व हरविंद्र थिंद सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सभी वाहनों को फ्री में ही वहां से निकालना शुरू कर दिया। किसानों की ओर से एक बजे तक टोल को पर्ची मुक्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है किसानों की मुख्य मांगें

किसान नेता हरविंद्र सिंह थिंद ने कहा कि किसानों की इस बार गेहूं की पैदावार बेहद कम है। जबकि इसका सरकारी भाव भी किसानों को कम दिया जा रहा है। गेहूं का भाव 500 रुपये बढ़ाया जाए। हरियाणा के टोल पर हरियाणा के ही कर्मचारी रखे जाए, बिना टैग वाली गाड़ियों की पहले की तरह पर्ची काटने और 15 किलोमीटर के दायरे के वाहन चालकों को टोल फ्री करने की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि तीन घंटे तक टोल अधिकारियों को मशीनें बंद रखने की भी जानकारी दी गई है।

टोल कंपनियों को उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

किसान आंदोलन खत्म होने के बाद टोल पर पर्ची लगने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन अब फिर से किसानों ने इसे तीन घंटे के लिए पर्ची मुक्त करने का एलान किया है। ऐसे में टोल कंपनियों को करीब 10 लाख का नुकसान उठाना पड़ेगा। भावदीन टोल प्लाजा से हर रोज दो हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। जबकि खुईयां मलकाना टोल प्लाजा से 1600 के लगभग वाहनों की आवाजाही होती है। तीन घंटे तक टोल बंद रहने से टोल कंपनियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हिसार में एक टोल को किसानों ने करवाया फ्री 

हिसार में भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर पांच में से केवल एक टोल प्लाजा पर ही किसान जुटे। किसानों ने बास टोल प्लाजा को फ्री कर दिया है। दोपहर एक बजे तक यह टोल फ्री किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सरदानंद राजली, कुलदीप खरड़ ने कहा कि हम संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशों का पालन करेंगे। किसी एक व्यक्ति विशेष के निर्देश स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस कारण हमने टोल प्लाजा पर कोई विरोध नहीं रखा। वहीं भिवानी जिले के गांव बिसलवास में किसानों ने टोल फ्री करवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed