{"_id":"65f87fde43d85f8fd805dccf","slug":"farmers-protest-continues-for-48-days-will-oppose-the-parties-that-do-not-support-in-the-elections-sirsa-news-c-128-1-sir1003-116985-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 48 दिन से किसानों का धरना जारी, साथ नहीं देने वालीं पार्टियों का चुनाव में करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 48 दिन से किसानों का धरना जारी, साथ नहीं देने वालीं पार्टियों का चुनाव में करेंगे विरोध
Mon, 18 Mar 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। धिंगतानियां व भंभूर सलारपुर खरीफ चैनल की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर 15 गांव के किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में पिछले 48 दिनों से लगातार किसान धरने पर बैठे हुए हैं।
समिति के जिला प्रधान हीरा सिंह औलख व धरनारत किसानों ने कहा कि इस संघर्ष को शुरु करने का उद्देश्य चैनल निर्माण को लेकर था। उदासीनता के चलते पैसे मंजूर होने के बावजूद भी खरीफ चैनलों का निर्माण नहीं हो पाया। अब आचार संहिता लागू होने के बाद हमारी मांग पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। किसानों ने कहा कि अब जिले के प्रत्येक गांव में किसान सदस्य जाएंगे और मतदाताओं से मौजूदा सरकार को मत न करने की अपील की जाएगी। इसके अलावा अन्य पार्टियों का भी विरोध किया जाएगा, जिन्होंने हमारी मांग को पूरा करने में सहयोग नहीं किया। प्रधान हीरा सिंह ने कहा कि यह मांग केवल समिति से जुड़े सदस्यों का व्यक्तिगत न होकर 15 गांव के किसान परिवारों से जुड़ा जो केवल खेती पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि आज इन किसान परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।