{"_id":"60efcd12055f6a69036120f7","slug":"farmers-protest-after-five-farmers-arrested-for-pelting-stones-on-deputy-speaker-ranbir-gangwa-car-at-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर पथराव करने के मामले में पांच किसान गिरफ्तार, विरोध में धरने पर बैठे साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर पथराव करने के मामले में पांच किसान गिरफ्तार, विरोध में धरने पर बैठे साथी
Thu, 15 Jul 2021 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:23 AM IST
सार
रविवार 13 जुलाई को सीडीएलयू में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सीडीएलयू से बाहर निकलती विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी के दोनों शीशे टूट गए। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान किसानों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की।
विज्ञापन
सिरसा में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा पुलिस ने डिप्टी स्पीकर रणबीर गाड़ी पर बदनाम करने के मामले में रविवार रात पांच किसानों दलजीत रंगा, साहब सिंह, बलकार सिंह, बलकोर सिंह और निक्का को गिरफ्तार किया। किसानों को कोर्ट में सुबह नौ बजे पेश किया गया। इसके विरोध में किसानों ने सुबह दस बजे बाबा भूमन शाह चौक पर जाम लगा दिया। इस बात को लेकर पुलिस और किसानों में झड़प हो गई। किसानों को पुलिस ने बस में बैठा दिया। मौके पर डीएसपी संजय सिंह की भी किसानों के साथ बहस हुई। इस दौरान एसडीएम जयबीर यादव भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
रविवार को सीडीएलयू में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक थी। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्या देवीलाल चौटाला व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। किसान भाजपा नेताओं का विरोध करने सुबह से ही काले झंडे लेकर सीडीएलयू के तीनों गेटों पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
बैठक समाप्त होने के बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सीडीएलयू से बाहर निकलती विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी के दोनों शीशे टूट गए। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान किसानों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की। डिप्टी स्पीकर ने सुरक्षा घेरा टूटने की जानकारी मनोज यादव को दी थी। इसके बाद सरकार ने हमले का कड़ा संज्ञान लेते हुए सोमवार देर शाम सिरसा एसपी को बदल दिया। आईपीएस अर्पित जैन सिरसा को नया एसपी बनाया गया है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक एचपीएस भूपेंद्र सिंह का तबादला आईआरबी भोंडसी किया गया है।
विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष की कार पर पत्थरों से हमला करने के मामले में पुलिस ने किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा, हरचरण सिंह पंजुआना समेत 100 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिला कल्याण अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुशील कुमार की शिकायत पर सोमवार को किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।