फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers of 8 villages expressed their anger due to non-availability of water from Ghaggar and Bhakra

Sirsa News: घग्गर व भाखड़ा का पानी न मिलने से 8 गांवों के किसानों ने जताया रोष

Tue, 10 Jun 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers of 8 villages expressed their anger due to non-availability of water from Ghaggar and Bhakra
सिंचाई विभाग के कार्यालय में रोष जताते किसान।
सिरसा। जिले के आठ गांवों के किसान घग्गर और भाखड़ा नहर का पानी न मिलने से परेशान हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री से लेकर सिंचाई विभाग तक से मदद की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सोमवार को किसानों ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंचकर विरोध जताया और जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन


आठ गांवों के किसान पिछले कई महीनों से घग्गर और भाखड़ा नहर का पानी नहीं मिलने से समस्या का सामना कर रहे हैं। इन किसानों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार मदद की अपील की है। खासकर, विधायक गोकुल सेतिया ने किसानों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन अब तक अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन


सोमवार को इन गांवों के किसान एकजुट होकर सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचे और अपना विरोध जताया। एसई पवन भारद्वाज से मुलाकात के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का समाधान किया जाएगा और सिंचाई प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि खाजाखेड़ा, रामनगरिया, सलारपुर, नटार, भंभूर, टीटूखेडा, जस्साराम ढाणी और नानकपुरा गांवों को घग्गर और भाखड़ा नहर का पानी नहीं मिल रहा है। खासतौर पर सुखचैन और भंभूर माइनर से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। किसानों ने मांग की है कि घग्गर नदी में एक पंप लगाकर दो किलोमीटर की दूरी से पानी लिफ्ट किया जाए, ताकि पूरे इलाके में पर्याप्त पानी पहुंचे।

किसानों ने बताया कि पिछले सात-आठ वर्षों से इन गांवों में नहरी पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई है और अब जमीनी पानी भी खारा हो चुका है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग से ऐलनाबाद रोड पर पाइपलाइन बिछाने की अपील की है।




टीडीएस की बढ़ती समस्या

धान की बिजाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को अब तक एक बूंद पानी नहीं मिला है। वहीं ट्यूबवेल का पानी भी खारा हो चुका है और उसका टीडीएस 3900 पार कर चुका है। इससे इन गांवों में पीने योग्य पानी की भी भारी किल्लत हो गई है। खासकर सलारपुर, जस्साराम ढाणी, भंभूर, टीटूखेडा और नानकपुर गांवों में ज्यादा दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed