फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers locked the Rodi sub division office due to lack of power supply for 8 hours

Sirsa News: बिजली आपूर्ति 8 घंटे न होने पर किसानों ने रोड़ी सब डिवीजन दफ्तर पर जड़ा ताला

Thu, 17 Aug 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers locked the Rodi sub division office due to lack of power supply for 8 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। बिजली का लोड बढ़ाने व आठ घंटे बिजली मुहैया करवाने के विरोध में किसानों ने रोड़ी सब डिवीजन के दफ्तर के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर दफ्तर की तालाबंदी कर विरोध जताया गया। किसान सिकंदर सिंह रोड़ी ने बताया कि बिजली घर से खेतों के लिए आठ घंटे लाइट देने के सरकारी आदेश होने पर भी क्षेत्र के गांव मलड़ी, सुरतिया व रोड़ी के खेतों में छह घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है।
इस कारण तीनों गांवों के किसानों ने कई बार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूरी सप्लाई देने के लिए कहा गया क्योंकि क्षेत्र में बारिश न के बराबर हुई है। क्षेत्र में ज्यादातर धान, नरमा व कपास की खेती की जाती है। खेतों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है जिस कारण वीरवार के दिन धरना-प्रदर्शन किया गया। थाना रोड जामकर किसान लगातार 6 घंटे तक टेंट लगाकर बैठे रहे। कई घंटों के इंतजार के बाद एक्सीईन डबवाली कृष्ण कुमार शिकारा, एसडीओ रोड़ी डिवीजन रवि कुमार, जेई मदन लाल व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे व किसानों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने बातचीत कर किसानों को समझाया कि रोड़ी बिजलीघर की इमारत व नई मशीन लगाने के लिये टेंडर हो चुके हैं। रनिंग स्टाफ के लिए रोड़ी सब स्टेशन को 6 कर्मी दिये जायेंगे। शीघ्र ही सारी समस्या का समाधान हो जायेगा। 4 बजे के उपरांत सब स्टेशन के आगे से धरना उठाया गया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के अध्यक्ष सिकंदर सिंह ने बताया कि बिजलीघर की इमारत व मशीनरी नई मंगवाने के लिये 31 अगस्त दिन वीरवार को सिरसा में डीसी दफ्तर के समक्ष धरना दिया जाएगा। जिसमें मलड़ी, सुरतिया व रोड़ी से सैकड़ों किसान व ग्रामीण अपनी मांगें मनवाने के लिये सिरसा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed